फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath Bharti surrender to Police Station.

आखिरकार आप विधायक सोमनाथ भारती ने किया सरेंडर

Mon, 28 Sep 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Somnath Bharti surrender to Police Station.

घरेलू हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आखिरकार आप विधायक सोमनाथ भारती ने सरेंडर कर दिया है। सोमनाथ भारती सविंधान की किताब लेकर द्वारका पुलिस स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें कि हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद से पुलिस की टीम लगातार सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इस बीच सोमनाथ ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ भारती को शाम 6.30 बजे तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही पुलिस और मीडिया को सोमनाथ भारती के सरेंडर का इंतजार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने भी बढ़ाया था कार्रवाई का दबाव

Somnath Bharti surrender to Police Station.

हालांकि इससे कुछ देर पहले सोमनाथ भारती ने ट्विट भी किया था कि ये बुरा वक्त भी बीत जाएगा। सच सामने आएगा। अदालत का आदेश आने के बाद भारती के वकील ने भी उनके सरेंडर करने का संकेत दिया था।

वहीं दूसरी ओर पार्टी की ओर से भी कयास लगाए जा रहे थे कि भारती के सरेंडर न करने पर आम आदमी पार्टी भी उन पर सख्त कार्रवाई कर सकती है।

बता दें कि सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा और हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। भारती ने स्टेशन पहुंचकर कहा कि उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने वारंट जारी किया था इसलिए वे थाने पहुंचे हैं। हालांकि भारती ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed