फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   somnath bharti's advocate misbehaves in court

सोमनाथ भारती के वकील ने भरी अदालत में किया 'ड्रामा'

Tue, 04 Nov 2014 12:30 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
somnath bharti's advocate misbehaves in court

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहने वाली अफ्रीकी मूल की महिलाओं से छेड़छाड़ मामले में पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के अधिवक्ता ने सोमवार को अदालत में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


उन्होंने भारती को निर्दोष बताते हुए अदालत से दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त सहित कई अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया।
विज्ञापन


अदालत ने समय पूर्व दायर आवेदन पर निर्णय करने से इनकार करने पर उन्होंने अदालत पर अविश्वास जता दिया। आखिर अधिवक्ता के शौर मचाने पर उन्होंने मामला मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के पास स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील ने भरी कोर्ट में ये क्या किया?

somnath bharti's advocate misbehaves in court

साकेत अदालत स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नीति फुटेला के समक्ष मामले की सुनवाई तय थी। अदालत ने सोमनाथ भारती के अधिवक्ता दीपक खोसला से कहा कि उन्होंने जो आवेदन दायर किया है उस पर सुनवाई संभव नहीं है और वे उसे लंबित रख लेती है। उन्होंने कहा कि अभी अदालत ने दायर आरोपपत्र भी संज्ञान नहीं लिया है ऐसे में इस मामले में पहले उन्हें कैसे सुना जा सकता है।

अधिवक्ता ने नाराजगी जताते हुए असंसदीय भाषा का प्रयोग शुरू कर ताना मारने वाली भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। उन्होंने कहा इस प्रकार उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आवेदन पर सुनवाई की मांग की। अदालत के मना करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस अदालत में निष्पक्ष सुनवाई की आशा ही नहीं है।

अदालत ने उनके तर्क को सुनने के बाद मामले की सुनवाई मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष स्थानांतरित कर दी ताकि वहीं पर उचित आदेश पारित हो सके।

अफ्रीकी मूल की महिलाओं से छेड़छाड़

somnath bharti's advocate misbehaves in court

इससे पूर्व 27 अक्तूबर को भी अदालत ने भारती के अदालत में पेश होने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अभी तक दायर आरोपपत्र संज्ञान नहीं लिया गया है ऐसे में आप को किस आधार पर सुना जाए।

भारती ने कहा था कि वे एक प्रस्तावित आरोपी है ओर पुलिस ने पक्षपात पूर्ण जांच कर उनको आरोपी बनाया है। ऐसे में संज्ञान लेने से पूर्व उनको सुना जाए ताकि मामले की निष्पक्ष सुनवाई हो सके। भारती ने कहा कि पुलिस ने कानून का दुरूपयोग करते हुए आरोपपत्र दायर किया है।

उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि है और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने व आरोपपत्र दायर करने से पूर्व संबधित अथारिटी से मंजूरी तक नहीं ली। पुलिस ने हाल ही में सोमनाथ भारती व अन्य 17 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

मामला मालवीय नगर इलाके में रहने वाली अफ्रीकी मूल की महिलाओं से छेड़छाड़ का है। पूर्व मंत्री ने आधी रात के समय रेड डाली थी। महिलाओं ने इस दौरान छेड़छाड़ का आरोप भारती व अन्य आरोपियों पर लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed