फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   somnath bharti in trouble, police can arrest any time!

सोमनाथ की मुश्किलें बढ़ीं, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2014 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Mar 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
somnath bharti in trouble, police can arrest any time!

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खिड़की एक्सटेंशन मामले में जस्टिस बीएल गर्ग की न्यायिक जांच रिपोर्ट में सोमनाथ को दोषी करार दिया गया है जबकि इस मामले में मालवीय नगर पुलिस को एक तरह से क्लीन चिट दे दी गई है।

विज्ञापन


गृह विभाग की सिफारिश के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर अफ्रीकी महिलाओं के खिलाफ आधी रात को छापेमारी करने की घटना में आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन


जांच आयोग की रिपोर्ट और राष्ट्रपति से अनुमति मिलने के बाद उपराज्यपाल ने सोमनाथ पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

खिड़की एक्सटेंशन में पुलिस से हुई थी झड़प

somnath bharti in trouble, police can arrest any time!

उपराज्यपाल को यह रिपोर्ट फरवरी में सौंपी गई थी, तभी से सोमनाथ पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। गृह विभाग ने पूर्व कानून मंत्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

इसके साथ ही कानून विभाग से इस बारे में राय मांगी थी कि क्या अज्ञात लोगों के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में सोमनाथ का नाम शामिल किया जाना चाहिए या इसमें अलग से मामला दर्ज करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि भारती के नेतृत्व में कुछ स्थानीय लोगों और AAP कार्यकर्ताओं ने आधी रात को दक्षिण दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में छापेमारी कर युगांडा के साथ अभद्रता की थी। इस मामले में भारती ने दिल्ली पुलिस पर रेड डालने का दबाव बनाया था जिसे नहीं मानने पर उनकी पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई थी।

भारती के साथ बढ़ेंगी AAP की मुश्किलें

somnath bharti in trouble, police can arrest any time!

दिल्ली पुलिस को उपराज्यपाल की ओर आदेश मिलने के बाद अब सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी तय तानी जा रही है।

सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी से एक ओर जहां उनकी मु‌श्किलें बढ़ेंगी वहीं दूसरी ओर चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुटी आम आदमी पार्टी पर भी इसका निगेटिव असर पड़ेगा।

भारती की गिरफ्तारी से विरोधियों को AAP पर हमला बोलने का एक और मौका मिलेगा जो कि चुनाव के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है। खासकर दिल्ली जिसे AAP का गढ़ माना जाता वहां उसकी राह मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed