फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath Bharti in a new controversy

एक नये विवाद में फंसे सोमनाथ भारती

Tue, 25 Feb 2014 08:26 AM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
Somnath Bharti in a new controversy

खिड़की एक्सटेशन पर छापेमारी के दौरान युगांडा की महिलाओं से कथित बदसलूकी के मामले में पहले से ही खूब फजीहत झेल चुके दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता सोमनाथ भारती एक और विवाद में फंस गए हैं।

विज्ञापन


इस बार उन्होंने एक बिल्डिंग से अवैध कब्जा हटाने गए बुल्डोजर को पहले पीएम आवास पर बुल्डोजर चलाने की बात कह दी है।

यहीं नहीं उन्होंने अपने कई समर्थकों के साथ पहुंच कर अवैध कब्जे वाली बिल्डिंग को गिराने से भी रोक दिया।

आप कार्यकर्ताओं ने की निगम कार्यकारी अभियंता से मारपीट

Somnath Bharti in a new controversy

आप कार्यकर्ताओं पर सोमवार को दक्षिण दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर (डीसी) ऑफिस के निकट दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार से मारपीट करने का आरोप लगा है। वे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के साथ अवैध कब्जे वाली बिल्डिंग को एमसीडी द्वारा ‌गिराए जाने का विरोध करने पहुंचे थे।

कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि मारपीट करने वालों ने आप की टोपी लगा रखी थी। पुलिस के मुताबिक, अशोक कुमार के मुताबिक, हमलावर दक्षिण दिल्ली के हौज खास स्थित एक मकान को गिराने का विरोध कर रहे थे।

इस वारदात के कुछ मिनट बाद ही सोमनाथ भारती के समर्थकों के साथ इस अभियान का विरोध करने के लिए पहुंच गए। उनका कहना है कि हमलावर आप कार्यकर्ता नहीं थे। बाद में सोमनाथ भारती समर्थकों संग साउथ डीसी से मिले और कहा कि तोड़फोड़ अभियान हमेशा आम लोगों के खिलाफ चलाया जाता है और ऊंचे व पहुंच वाले लोगों को बख्श दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकती हैं सोमनाथ भारती की मुश्किलें

Somnath Bharti in a new controversy

उधर, युगांडा की महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग से आरोपों की कॉपी और संबंधित व्यक्तियों पर आयोग की अब तक की कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली महिला आयोग को दो दिन पहले भेजे गए पत्र में आयोग ने पांचों महिलाओं द्वारा अलग-अलग दर्ज कराई गई शिकायतों की कॉपी मांगी है। उम्मीद है कि डीसीडब्ल्यू इस मामले से संबंधित सभी दस्तावेज 26 फरवरी तक आयोग को भेज सकता है।

इसके साथ ही बताया गया कि इस मसले से जुड़े अन्य विभागों से भी रिपोर्ट इकट्ठा की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि युगांडा में रह रहे लाखों भारतीयों की भविष्य में सुरक्षा के मद्देनजर आयोग मामले में गहराई से छानबीन कर सकता है।

विज्ञापन

अब क्या करेगी आप?

Somnath Bharti in a new controversy

पूर्व कानून मंत्री का लगातार बचाव करती आ रही आम आदम पार्टी इस बार भी उनका बचाब करते दिख रही है। लेकिन अभी पीएम आवास पर ‌बुल्डोजर चलाने वाले बयान पर पार्टी ने कुछ नहीं कहा है।

हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि निगम कार्यकारी अभियंता से मारपीट में कोई आप कार्यकर्ता शामिल नहीं था।

सोमनाथ भारती पहले भी आम आदमी पार्टी की काफी फजीहत करा चुके हैं। पार्टी उनके लिए सड़क पर भी उतर चुकी है। जिसमें सीएम के अनशन पर बैठने से आप की काफी फजी‌हत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed