फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somewhere cold day happiness, Spread somewhere silence.

लंदन और शिमला से भी ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली

Tue, 23 Dec 2014 09:10 AM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
Somewhere cold day happiness, Spread somewhere silence.

नोएडा में सोमवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में बीते पांच वर्ष में 22 दिसंबर को इतनी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी। शीत लहर के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 4.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। सुबह घने कोहरे के बीच दृश्यता 50 मीटर से कम रही।

विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से करीब नौ डिग्री कम था। अधिकतम और न्यूनतम, दोनों ही तापमान ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। शहर में कड़ाके की ठंड ने देहरादून और कसौली को भी पीछे छोड़ दिया। कसौली (हिमाचल प्रदेश) का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री था जबकि देहरादून का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। देहरादून का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


सुबह में कोहरे ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी। दिन में थोड़ी देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। दिन में भी कोहरे ने थोड़ा परेशान किया और शाम होते ही एक बार फिर से सफेद चादर ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ठिठुरते हुए पहुंच रहे स्कूल

Somewhere cold day happiness, Spread somewhere silence.

कंपकंपाती ठंड में सोमवार की सुबह घने कोहरे और सर्द हवाओं ने और इजाफा कर दिया। स्कूलों का समय नहीं बदलने से ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। निजी स्कूलों में जहां बंद कमरों में कक्षाएं चली वहीं सरकारी स्कूल में खिड़कियों से आती सर्द हवाओं के बीच बच्चों ने कक्षाएं लीं। हालांकि कई स्कूलों में सामान्य दिनों की अपेक्षा उपस्थिति भी कम दर्ज की गई।

मौसम के बिगड़ते मिजाज के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी। निजी और सरकारी स्कूल प्रबंधक स्कूल का समय परिवर्तन के लिए प्रशासन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं और समस्या से बच्चों को जूझना पड़ रहा है।

ठंड से बच्चों के बचाव के लिए अभिभावकों ने सर्दी में स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। बता दें कि निजी स्कूलों का समय जहां सुबह 08-02 है वहीं सरकारी स्कूल सुबह 09-3.30 बजे तक चल रहे हैं। नतीजा घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच स्कूल जाने व तैयार होने के लिए बच्चों को ठंड से टक्कर लेनी पड़ रही है।

सागर किनारे मना सकते हैं नए साल का जश्न

Somewhere cold day happiness, Spread somewhere silence.

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी के सितम के बीच समुद्र तटीय इलाकों का पारा राहत देने वाला है। दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद में पारा 5 डिग्री से नीचे है।

न्यू ईयर के जश्न पर सर्दी का सितम नहीं झेलना चाहते तो गोवा, तमिनाडू, कर्नाटक, केरल या मुंबई का रुख कर सकते हैं। समुद्री तट के नजदीक वाले इलाकों में रात का पारा 15-24 डिग्री के बीच चल रहा है तो दिन में कई केन्द्रों पर तापमान 30 डिग्री तक पहुंच रहा है।

जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिगड़ा मौसम नए साल की शाम तक सुधरता नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, श्रीनगर में पारा माइनस 2.8 डिग्री और माइनस 1.3 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन देहरादून और नैनीताल में पारा 5 डिग्री रहा।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Somewhere cold day happiness, Spread somewhere silence.

गुड़गांव में कड़ाके की सर्दी संग कोहरे की दोहरा सितम जारी है। सोमवार को ठंड ने दिसंबर महीने का पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिक ठंड और कोहरे की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। गर्म कपड़ों का बाजार गर्म हो रहा है। जबकि अस्पताल में ठंड की वजह से बीमार पड़ रहे लोग पहुंचने लगे हैं।


मौसम विभाग की मानें तो शहरी गुड़गांव के मुकाबले ग्रामीण इलाके में ठंड का प्रकोप अधिक है। वहां कोहरा का घनत्व अधिक है। गुड़गांव जिले में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार रात हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से सोमवार को कोहरे का घनत्व अधिक रहा। दोपहर साढ़े 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। हल्की धूप निकली, लेकिन करीब दो घंटे के बाद फिर से धुंध छा गई। शहरी क्षेत्रों में एक किलोमीटर दृश्यता रही, जबकि खुले इलाके में यह करीब सात सौ मीटर रहा।

मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार

Somewhere cold day happiness, Spread somewhere silence.

फरीदाबाद में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण पारा लुढ़ककर इस मौसम में अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। सोमवार सबसे ठंडा दिन रहा। दिन में 10 बजे तक लोगों को अपनी गाड़ियों में लाइट जलाकर चलना पड़ा। हाइवे पर सिक्स लेन और मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के कारण लोगों को वाहन चलाने में खास सावधानी बरतनी पड़ी। कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे लोगों को ठिठुरन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह-शाम बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों, मफलर और टोपी से पैक होकर निकले। लोग बच्चों को घर से खेलने के लिए निकलने नहीं दे रहे थे। शाम को मूगफली, गज्जक, चाट, पकौड़े, चाय एवं चिकन सूप की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।

मौसम विभाग ने फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं जताई है। सुबह शाम कोहरा होगा और ठिठुरन परेशान करेगी। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 15.8 एवं न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed