{"_id":"4899dd44027caf55f9a5be91985f13f6","slug":"soldier-killed-after-falling-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर सेना के जवान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर सेना के जवान की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Mar 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
विजय नगर में ट्रेन से गिरकर घायल हुए सेना के जवान की मौत हो गई है। एसओ विजय नगर हरदयाल यादव ने बताया कि सेना के जवान प्रदीप कुमार (30) असम में तैनात थे।
विज्ञापन
वह हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे। 19 मार्च को वह असम से करनाल जाने के लिए निकले थे।
21 मार्च को वह संदिग्ध परिस्थितियों गोशाला के पास सादिक की पुलिया पर घायल अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें एमएमजी में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।