फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Solar freezers attrect people in kitchen products at International Fair in Pragati Maidan

सोलर फ्रीजर भी दर्शकों को कर रहा आकर्षित 

Fri, 15 Mar 2019 11:38 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 15 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Solar freezers attrect people in kitchen products at International Fair in Pragati Maidan
सोलर फ्रीजर

प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय आहार एवं आतिथ्य मेले में सोलर फ्रीजर और मुरादाबादी कांसे के बर्तन और चीन के मॉडर्न किचन उत्पाद दर्शकों के मन को खूब भा रहे है। एक से बढ़कर एक व्यंजनों के बीच आहार मेले में किचन से जुड़े आधुनिक उपकरण गृहणियों को बेहद आकर्षित कर रहे हैं, वहीं क्यूलिनेरी आर्ट प्रतियोगिता में आखिरी दिन 82 शेफ्स ने अपनी हुनर का जलवा दिखाया।

विज्ञापन


आहार मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ भारत की 560 से ज्यादा खाद्य कंपनियां और 200 विदेशी खाद्य कंपनियां अपने खाद्य उत्पादों के प्रदर्शन और लजीज स्वाद से दर्शकों का मन लुभा रहे हैं, वहीं किचन को मॉर्डन बनाने वाले उत्पाद गृहिणियों को बेहद पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


आहार मेले में चीन की कंपनी द्वारा लाए गए मॉर्डन किचन उत्पाद बेहद आकर्षक हैं, जिन्हें महिलाएं खास तौर पर खरीद रही हैं। इन उत्पादों की खासियत यह है कि उन्हें क्रिस्टल जैसी चमकदार प्लास्टिक के प्रयोग से बनाया गया है, जिससे इनकी खूबसूरती और बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुरादाबादी कांसे और स्टील से तैयार बर्तनों को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इन बर्तनों की खासियत यह है कि इन बर्तनों का बाहरी आवरण कांसे से तैयार है, जबकि बर्तन का अंदर की हिस्सा स्टील से बना है। इन बर्तनों की आकर्षक लुक ही इन्हें आहार मेले में अन्य चीजों से अलग बना रही है।

उधर, एलनप्रो नामक कंपनी द्वारा मेले में लाए गए सोलर फ्रीजर छोटे दुकानदारों की पहली पसंद साबित हो रहे हैं। इन सोलर फ्रीजर की खासियत यह है कि इन्हें दुकानों के बाहर धूप के रखकर चार्ज किया जा सकता है।

इनमें बैटरी लगी होती है और एक बार चार्ज होने पर यह 10 से 12 घंटे तक वस्तुओं को ठंडा करने की क्षमता रखता है। आहार मेले में एक दर्शक सौरभ शर्मा ने बताया कि बिजली ना होने की स्थिति यह फ्रीजर काफी मददगार साबित हो सकता है। उनका छोटी दुकान है और दुकान पर दूध, घी, मक्शन, चॉकलेट और आइसक्रीम जैसे उत्पादों को ठंडा रखने के लिए यह बेहतर विकल्प है।

क्यूलिनेरी आर्ट इंडिया प्रतियोगिता के विजेता शेफ्स होंगे सम्मानित


शुक्रवार को क्यूलिनेरी आर्ट इंडिया प्रतियोगिता में चौथे और आखरी दिन 82 शेफ्स ने चार प्रतियोगिता श्रेणियों थ्री कोर्स सेट डिनर, लाइव किचन, प्लेटेड डेसेट्र्स और मॉकटेल्स मैं भाग लिया और आम जनता के सामने अपनी कुलिनरी स्किल्स का प्रदर्शन किया।

इंडियन क्यूलिनेरी फोरम के महासचिव शेफ विवेक सागर ने कहा कि इस पांच दिवसीय क्यूलिनेरी चैलेंज में एक छत के नीचे 300 से अधिक शेफ्स ने 14  अलग-अलग प्रतियोगिता श्रेणियों में अपनी कला का कौशल जनता के सामने पेश किया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता शेफ्स को 16 मार्च 2019 सम्मानित किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed