फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sohna Civil Hospital to undergo repairs soon; Health Department approves budget

Delhi NCR News: सोहना नागरिक अस्पताल की जल्द होगी मरम्मत, स्वास्थ्य विभाग ने बजट किया मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना नागरिक अस्पताल की जर्जर हालत जल्द ही सुधरने की संभावना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है। दूसरी ओर ठेकेदार ने अस्पताल की खराब पड़ी छतों पर साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।

सोहना नागरिक अस्पताल वर्ष 1980 में निर्मित किया गया था। बीते 46 वर्षों में अस्पताल भवन की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। बरसाती मौसम में अस्पताल की छतें व दीवारें टपकने लगती हैं। अस्पताल में बने प्रसूति वार्ड को छोड़कर भवन के अंदर बरसाती पानी जमा हो जाता है। इससे मरीजों, नर्सों, डॉक्टरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसाती पानी एकत्रित होने से फिसलन भी बन जाती है। जिसके कारण कई बार मरीज व स्टाफ के सदस्य गिरकर चोटग्रस्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


छतों की सफाई हुई शुरू
अस्पताल की छतों की मरम्मत करने के लिए छतों की सफाई किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। सफाई का कार्य एक या दो दिन में पूरा हो जाएगा। उसके बाद छतों की मरम्मत की जानी प्रारंभ हो जाएगी। भवन की छतों पर पेड़ पौधों का कूड़ा जमा हो जाता है। इसके अलावा छतें भी लीक हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
नागरिक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर रणविजय यादव ने बताया कि जल्द ही अस्पताल की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed