फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sofa set theft Greater Noida.

रॉन्ग नंबर के चक्कर में बदल गया बिस्तर

Tue, 28 Oct 2014 10:20 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sofa set theft Greater Noida.

गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा सोफा सेट डिलिवरी करने आए एक रिक्शा चालक को गलत फोन मिलाना भारी पड़ गया। जिस नंबर पर उसने फोन मिलाया वह युवक रास्ते से ही अपना बताकर सोफा सेट ले उड़ा। पीड़ित ने सूरजपुर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने युवक का पता लगाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


नंबर मिलाने पर उस युवक का मोबाइल बंद बताया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी निवासी हरीसिंह ने गाजियाबाद में एक सोफा सेट पसंद किया था। इसकी पेमेंट देकर उन्होंने डिलीवरी के लिए पता दे दिया साथ ही मोबाइल नंबर लिखवा दिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर रिक्शा चालक सामान लोड करके ग्रेनो के लिए चल दिया। शाम करीब पांच बजे चालक ने सूरजपुर स्थित हैरीटेज क्लब के पास पहुंचकर कागज पर लिखे नंबर को मिलाया, लेकिन नंबर गलत मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने मोबाइल पर सोफा ले आने की बात कही और कहा कि वह क्लब के पास खड़ा है। दूसरी ओर से युवक ने उसे वहीं रुकने को कहा और टैंपो लेकर सोफा लेने पहुंच गया।

'मैंने तो डिलिवरी दे दी थी'

Sofa set theft Greater Noida.

चालक के मुताबिक कुछ ही देर में एक युवक बिना नंबर प्लेट लगा छोटा हाथी लेकर आया। पीड़ित ने कहा कि वह बताए गए पते पर ही डिलीवरी करेगा लेकिन युवक ने कहा कि जब वह खुद आ गया है तो क्या परेशानी है।

इस पर रिक्शा चालक मान गया और गाड़ी पर सोफा सैट चढ़ाकर लौट गया। उधर, जब असली मालिक के घर सोमवार तक सोफा नहीं पहुंचा तो उसने सुबह शोरूम मालिक को सूचना दी।

शोरूम मालिक ने रिक्शा चालक से पूछा तो उसने बताया कि डिलिवरी दे दी गई है। पूछताछ करने पर पता चला कि चालक ने जो नंबर लगाया था उसके बीच में एक नंबर गलत दब गया और फोन किसी अन्य युवक के पास जा लगा। दुबारा उस नंबर पर कॉल करने पर वह नंबर बंद निकला। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed