{"_id":"5ab447544f1c1bc0758b6f52","slug":"social-worker-anna-hazare-to-fast-at-ramlila-maidan-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में आज से अन्ना हजारे का अनशन, बोले- सरकार का रवैया ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में आज से अन्ना हजारे का अनशन, बोले- सरकार का रवैया ठीक नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
अन्ना हजारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की अलग-अलग मांगों को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे आज से अनशन करने जा रहे है। वह दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में अनशन करेंगे। वह दिल्ली पहुंच चुके है और महाराष्ट्र सदन में ठहरे हुए है।
अन्ना हजारे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे लोगों की ट्रेनें रद्द की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार हिंसा को बढ़ावा देना चाहती है। मेरे लिए पुलिस बल तैनात किया गया है जबकि मैंने कई बार पत्र लिख कर कहा था कि मुझे पुलिस प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं हैं, आपकी पुलिस हमें नहीं बचा सकती है। सरकार को ऐसा धूर्त रवैया नहीं अपनाना चाहिए।
अन्ना हजारे आज सुबह पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर जाएंगे। वहां से सीधे रामलीला मैदान में जाकर किसानों की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
दरअसल अन्ना आंदोलन लंबे समय से किसान आंदोलन को लेकर देशभर में भ्रमण कर रहे थे। वह किसानों के न्यूनतम मूल्य, फिक्स आमदनी की वकालत की बात कर रहे हैं। इसे लेकर ही केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

#Visuals from Ramlila Maidan in #Delhi where social activist Anna Hazare's will today begin an indefinite fast demanding a competent Lokpal and better production cost for farm produce pic.twitter.com/X0zT19x2aM
— ANI (@ANI) March 23, 2018
दरअसल अन्ना आंदोलन लंबे समय से किसान आंदोलन को लेकर देशभर में भ्रमण कर रहे थे। वह किसानों के न्यूनतम मूल्य, फिक्स आमदनी की वकालत की बात कर रहे हैं। इसे लेकर ही केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
अन्ना के साथ जुड़े लोगों का कहना है कि हजारों की संख्या में देशभर के अलग-अलग राज्यों से किसान इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। अन्ना इस आंदोलन में सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे।
मंच पर नहीं मिली राजनीतिक दलों को जगह अन्ना हजारे ने कहा कि यह आंदोलन राजनीतिक लोगों को दूर रखेगी। अगर कोई राजनीतिक दल इसमें शामिल भी होना चाहता है तो उसे भीड़ के साथ जगह मिलेगी। उसे मंच पर जगह नहीं दी जाएगी। अन्ना हजारे ने कहा है कि वह इस आंदोलन में शामिल होने वालों से शपथ पत्र ले रहे है की वह इस आंदोलन के बाद किसी राजनीति दल में नहीं जाएंगे।