सोशल मीडियाः मस्ती के साथ कमाई भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर मस्ती के साथ कमाई का जरिया युवाओं को भाने लगा है। सोशल मीडिया पर लोगों की बढ़ी उपस्थिति के साथ यह मार्केटिंग का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।
ऐसे में अगर आप मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके हैं या कंप्यूटर की बेसिक जानकारी है तो मार्केटिंग के इस प्लेटफॉर्म पर करियर बनाने का फॉर्मूला हिट है। वर्तमान में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंपनियां अपने प्रचार के लिए आतुर हैं।
सोशल मीडिया पर समय बिताने वाले युवा अब कंपनियों के इस मांग को पूरा करने के साथ अपने करियर पर भी आगे बढ़ रहे हैं। डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई करके युवा गूगल के एडवर्ड से जुड़कर खुद कमाई कर रहे हैं। मेट्रो सिटी के अलावा छोटे शहरों में भी डिजिटल मार्केटिंग का मंच युवाओं को भा रहा है।
डिजिटल मार्केटिंग के एक्सपर्ट बन शुरू कर सकते हैं बिजनेस
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कराने वाले ई-मर्चेंट डिजिटल मार्केटिंग के सीईओ
शाकिर अली के मुताबिक भारत में इसका बहुत स्कोप है, मगर अभी ऐसी पढ़ाई
कराने वाले संस्थानों की संख्या कम है।
इस कोर्स को करने के बाद डिजिटल
मार्केटिंग का एक्सपर्ट बनकर कोई भी खुद बिजनेस शुरू कर सकता है। गूगल से
प्रमाणित होने के बाद वह गूगल के लिए भी काम कर सकता है।
शाकिर अली ने
बताया कि युवा इस कोर्स को बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी लेकर जा
रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही दिल्ली में यह कोर्स शुरू करेंगे।
फीस 7,000 से लेकर 45,000 रुपये है। एमबीए, एमसीए कर चुके छात्रों के अलावा
कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले लोग यह कोर्स कर सकते हैं।