{"_id":"3892085a997b401ca4bf85429846e0fc","slug":"so-the-best-thing-to-do-would-kejriwal-mika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल चाहेंगे तो मीका करेंगे अच्छी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल चाहेंगे तो मीका करेंगे अच्छी बात
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Mon, 23 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी। चर्चित गायक मीका सिंह रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर राजनीति में आने के संकेत दिए।
विज्ञापन
कौशांबी के गिरनार अपार्टमेंट में साढ़े तीन बजे मिलने आए मीका ने अरविंद को दिल्ली में जीत की बधाई दी। मीका ने कहा कि उनका राजनीति में आने का अभी कोई इरादा नहीं है, लेकिन अरविंद की ओर से अगर कोई जिम्मेदारी दी जाएगी, तो वह उसे पूरे मन से निभाएंगे।
सिंगापुर में रह रही बहन अमीरा और दोस्त डा. तरंग के साथ आए मीका ने करीब आधा घंटे तक केजरीवाल से मुलाकात की।
मीका ने बताया कि अगर वह राजनीति में आएंगे तो दिल्ली या पंजाब से ही शुरूआत करेंगे। इसके बाद मीका सिंह दिल्ली स्थित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
मीका के सुर, कुमार विश्वास का गीत
मीका ने बताया कि कुमार विश्वास उनके पुराने मित्र हैं। जल्द ही विश्वास के गीतों को अपने सुर देंगे। उन्होंने बताया कि विश्वास उनके लिए एक गीत लिख रहे हैं। साथ ही मीका संगीत की तैयारियों में जुटे हैं। जल्द ही श्रोताओं को इनकी जुगलबंदी वाला गीत सुनने को मिलेगा।
विज्ञापन
मीका को भा गई अरविंद के घर की चाय
अरविंद के घर आए मीका सिंह को उनके घर की चाय बेहद पसंद आई। मीका ने बताया कि बहुत दिनोें के बाद उनके घर की चाय पी। वहीं चाय के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री लेकिन बेहद साधारण आदमी के सामने थे तो और भी अच्छा लगा।