{"_id":"44f506a32a2d3d5070537f9dc0207775","slug":"so-now-open-cold-15-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तो आगाज, कड़ाके की ठंड 15 दिन बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तो आगाज, कड़ाके की ठंड 15 दिन बाद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बौछार के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ठंडा रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तो शुरुआत है, कड़ाके की ठंड 15 दिन बाद पड़ेगी।
फिलहाल दिन का तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस ही बना रहेगा। दो-तीन दिन कम तापमान रहने के बाद मौसम फिर से गर्म हो जाएगा। लोगों को कंपकंपी वाली सर्दी का अहसास 20 नवंबर से होगा।
हालांकि बृहस्पतिवार को काफी लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। उधर, दिल्ली में बृहस्पतिवार को दिनभर बेशक हल्की-हल्की बारिश होती रही लेकिन आबोहवा पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। आंकड़े बताते हैं कि कई इलाकों में पीएम का स्तर मानक से काफी था।
विज्ञापन
बुधवार से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के साथ ही बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्रों में हल्की बौछार हुईं। दिन में रुक-रुककर कई बार बारिश पड़ने से तापमान में थोड़ी कमी आई। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार एनसीआर केतापमान में उथलपुथल जारी रहेगी।
स्वाइन फ्लू पर अलर्ट
मौसम में बदलाव केसाथ ही स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री से कम होकर 28 पर पहुंच गया।
चिकित्सकों के अनुसार तापमान में कमी से डेंगू का संक्रमण कम हो जाएगा। दिवाली की आतिशबाजी से भी डेंगू के मच्छरों में कमी आएगी।
मौसम के बदलाव से स्वाइन फ्लू का संक्रमण फैलने की आशंका है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
धुएं से बढ़े एलर्जी के रोगी
एनसीआर में छा रहे धुएं से लोगों में एलर्जी बढ़ रही है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। धुआं से आंखों की एलर्जी केरोगी सबसे ज्यादा हो रहे हैं।
आंखें लाल हो जाती हैं और पानी बहने लगता है। इसके साथ ही त्वचा की एलर्जी भी बढ़ रही है।
त्वचा से लोगों को खुजली होने, लाल दाने होने और त्वचा के फटने की शिकायतें मिल रही हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को हेलमेट पहनकर या कपड़ा बांधकर वाहन चलाने की सलाह दी है।