फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Snowfall still in the mountains rain forecast in the plains

मौसम का हाल: बारिश में भीगा दिल्ली एनसीआर, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

Wed, 08 Jan 2020 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
Snowfall still in the mountains rain forecast in the plains
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में मंगलवार को हल्की बरसात ने अपना रंग दिखाया। कई जगह तूफानी हवाओं का भी जोर रहा। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन हवा की गुणवत्ता में बेहद सुधार दर्ज हुआ। हालांकि सुबह घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

विज्ञापन


वहीं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों में जमकर बर्फबारी ने उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही इस सप्ताह के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के कारण ठंड के दोबारा जोर पकड़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के स्थानीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश के बावजूद पूरा दिन आसमान में छाए रहे बादलों ने ग्रीनहाउस गैसों को हवा की निचली परत में ही बनाए रखा। इससे राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान (19 डिग्री) साल के इस समय के हिसाब से सामान्य ही रहा। हवा की गुणवत्ता भी बारिश के चलते सुधरकर 254 एक्यूआई पर आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले और बारिश हो सकती है। विभाग ने 12 और 14 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी बारिश की संभावना जताई है।  मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान मध्य, पूर्वी, उत्तर पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में भी बारिश हो सकती है। 

हिमाचल में 48 घंटों से मूसलाधार बारिश
शिमला। हिमाचल में 48 घंटों से मैदानों में बारिश और चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हिमाचल में पांच एनएच सहित 493 छोटी बड़ी सड़कों पर ट्रैफिक ठप रहा। बर्फबारी से एक दर्जन इलाकों का संपर्क कट गया है। कई इलाकों में बिजली-पानी की सप्लाई बंद है।

चमोली व उत्तरकाशी के 180 गांव बर्फ में कैद
देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में बर्फबारी ने जनजीवन की रफ्तार रोक दी है। उत्तरकाशी और चमोली जिले के करीब 180 गांव बर्फ में कैद हो गए हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे समेत करीब आधा दर्जन सड़कें बर्फ से बंद हो गई है। बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।


जम्मू-श्रीनगर में हाईवे बंद और उड़ानें रद्द
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। आफत बने मौसम से दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी और रामबन के कई इलाकों में भूस्खलन से हजारों वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। श्री माता वैष्णो देवी के भवन, भैरो घाटी और त्रिकुटा पहाड़ियों पर बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। जम्मू एयरपोर्ट से दिल्ली, श्रीनगर, ग्वालियर जाने वाली फ्लाइटें रद्द करने से यात्रियों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed