हथियारों के जखीरे संग तस्कर दबोचा, 32 बोर की 27 पिस्टल बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ एक बदमाश को दबोचा है। बदमाश की पहचान खारगौन मध्यप्रदेश निवासी राम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से .32 बोर की 27 आधुनिक पिस्टल बरामद की है।
पुलिस की मानें तो आरोपी दिल्ली, हरियाणा और यूपी में ऑन डिमांड हथियारों की सप्लाई करता था। इससे पूर्व वह मध्य प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि हथियार सप्लाई करने वाला इंटर स्टेट तस्कर एनएच-24, अक्षरधाम पुल के पास आने वाला है।
तलाशी लेने पर बैग से 27, .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई
सूचना के बाद इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और एसआई अमरिक सिंह व अन्यों की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच शाम के समय पुलिस ने एक शख्स को बैग के साथ दबोच लिया।
तलाशी लेने पर बैग से 27, .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह पिस्टल को मध्यप्रदेश से दिल्ली सप्लाई करने आया था। इससे पूर्व भी वह कई बार दिल्ली, यूपी और हरियाणा में हथियार लेकर आता रहा है।
दिल्ली से बरामद हथियार वह किसके कहने पर लाया था, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। पुलिस दिल्ली-एनसीआर व मध्यप्रदेश में उसके साथियों की तलाश कर रही है।