फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smoke and burst from the mobile after the call received

दिल्लीः कॉल आने के बाद मोबाइल से निकला धुआं और फट गया

Thu, 05 Dec 2019 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
Smoke and burst from the mobile after the call received
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बुराड़ी इलाके में बुधवार को कॉल आते ही मोबाइल फोन से धुआं निकलने लगा, इसके बाद फट गया। गनीमत रही कि मोबाइल पकड़े छात्र ने धुआं निकलते ही उसे फेंक दिया था। हादसे में कोई हताहत नही हुआ। अलबत्ता मोबाइल फटने की सूचना मिलते ही पीड़ित के घर पर पड़ोसियों को तांता लग गया। परिवार ने पुलिस को सूचना नही दी है।

विज्ञापन


हरीश तोमर परिवार के साथ बुराड़ी के कमल विहार में रहता है। हरीश प्राइवेट नौकरी करता है। इसका बड़ा बेटा हर्षित तोमर (18) पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिनों पूर्व हर्षित ने एक नामी बड़ी कंपनी का मोबाइल फोन खरीदा था। बुधवार सुबह करीब 7 बजे हर्षित ने फोन चार्जिंग पर लगाया हुआ था। इस बीच उसकी कॉल आ गई। 
विज्ञापन


हर्षित ने फोन को चार्जिंग से निकाला और वह छत पर बात करने जाने लगा। इस बीच हर्षित ने देखा कि मोबाइल से धुआं निकल रहा है।  हर्षित ने डर की वजह मोबाइल को दूर फेंक दिया। इस बीच मोबाइल से तेज आग निकली और वह फट गया। हर्षित के शोर मचाने पर परिवार के बाकी सदस्य और पड़ोसी आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए इन बातों का रखें ध्यान...

  • मोबाइल चार्ज करते समय कभी भी बात न करें, यदि जरूरत पड़े तो ईयरफोन लगाकर ही बात करें।
  • सोते समय मोबाइल को  शरीर से कम से कम पांच फीट से ज्यादा दूरी पर ही रखें।
  • फोन को तकिया के नीचे, पैंट की जेब या सामने वाली पॉकेट में कभी न रखें।
  • फोन चार्जिंग का प्वाइंट हमेशा आपके बेड से दूर हो, पूरी रात कभी भी फोन चार्जिंग पर न लगाएं।
  • यदि इस्तेमाल करते समय फोन गर्म हो जाए तो फौरन उसको स्विच ऑफ कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed