{"_id":"5dfea8f08ebc3e879937bd3f","slug":"smog-sheet-in-delhi-ncr-noida-most-polluted-city-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में छाई स्मॉग की चादर, नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में छाई स्मॉग की चादर, नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर
Sun, 22 Dec 2019 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
शहर के हाल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाओं के नम होने व उसकी गति थमने से दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन शनिवार को स्मॉग की घनी चादर छाई रही। पूरे क्षेत्र में प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना रहा।
विज्ञापन
एनसीआर में नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के साथ टॉप- पांच प्रदूषित शहर एनसीआर के ही थे। सफर का पूर्वानुमान है कि हवा की गति बढ़ने से रविवार को प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। गंभीर स्तर से हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन
सफर के मुताबिक, शनिवार को हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से कम रही। वहीं, हवा की नमी भी 69 से 10 फीसदी के बीच रही। इसके अलावा तापमान भी कम रहा। तीनों के मिले-जुले असर से दिल्ली का प्रदूषण छंट नहीं सका और स्मॉग की चादर पूरे एनसीआर में छाई रही।
विज्ञापन
गुरूग्राम को छोड़कर दिल्ली समेत पड़ोसी शहरों में गंभीर स्तर का वायु प्रदूषण रहा। सबसे प्रदूषित शहर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 474 पहुंच गया, जबकि ग्रेटर नोएडा का सूचकांक 467 पर था। गाजियाबाद, दिल्ली व फरीदाबाद का सूचकांक 454, 418 व 441 रहा, जबकि गुरुग्राम की हवा 302 स्तर तक प्रदूषित थी।
सफर का पूर्वानुमान है कि रविवार को हवा की गति बढ़ेगी। इससे प्रदूषण स्तर में कमी आ सकती है। इससे हवा बेहद खराब स्तर पर प्रदूषित रहेगी।
देश के सबसे प्रदूषित छह शहर
नोएडा 474
ग्रेटर नोएडा 467
गाजियाबाद 454
बुलंदशहर 443
फरीदाबाद 441
दिल्ली 418
रात का तापमान बढ़ा, सुबह हल्की बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हल्की बूंदाबांदी व तीन अंकों के इजाफे के साथ तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन रात को कड़ाके की ठंड के बाद शनिवार तड़के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।
दूसरी तरफ शुक्रवार की तुलना में शनिवार को करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर 9.5 डिग्री पहुंच गया। दूसरी तरफ अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, हल्की बारिश के बाद आसमान साफ रहने से अगले दो दिन तक घना कोहरा पड़ेगा।