फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smart City will visit the Union urban development ministry team

स्मार्ट सिटी के के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम करेगी दौरा 

Wed, 20 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Smart City will visit the Union urban development ministry team
फरीदाबाद शहर

स्मार्ट सिटी के काम को गति देने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम सितंबर महीने में नगर निगम का दौरा करेगी। वह स्मार्ट सिटी के प्रस्तावों का अवलोकन करने के बाद विकास कार्यों पर अपने सुझाव देगी। 

विज्ञापन


टीम करीब पांच दिनों तक शहर में रुकेगी। ये जानकारी स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी एवं एसई डीआर भास्कर ने दी। ज्ञात हो कि पिछले दिनों 23 फास्ट ट्रैक शहरों की सूची में फरीदाबाद को भी शामिल कर लिया गया है। फरीदाबाद के नए प्रस्तावों में इस बार 1267 एकड़ क्षेत्र को एरिया बेस्ड में शामिल किया है। इस पर 2604 करोड़ रुपये खर्च कर स्मार्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा पैन सिटी में पूरे शहर को शामिल किया गया है। इसमें पार्किंग व यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कई प्लान तैयार किए गए हैं। एसपीवी का गठन सरकार के पास अभी लंबित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम एसई डीआर भास्कर ने बताया कि सितंबर महीने में पांच से दस सितंबर तक मंत्रालय की टीम वर्ल्ड बैंक अधिकारियों के साथ शहर में आएगी और स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी। तमाम संभावनाओं का अवलोकन करने के बाद शहर को बेहतर तरीके से कैसे स्मार्ट बनाया जा सकता है, इसके बारे में वह अपने सुझाव देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed