फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Skimmer chip and secret camera were found In ATM of PNB at noida

कार्ड क्लोन करने के लिए पीएनबी के एटीएम में लगाए थे चिप और गुप्त कैमरा, ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 02 Apr 2019 05:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Apr 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
Skimmer chip and secret camera were found In ATM of PNB at noida
एटीएम में मिली चिप और गुप्त कैमरा - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर-34 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में स्कीमर चिप और गुप्त कैमरा मिला है। एटीएम कार्ड क्लोन करने के लिए लगाए गए थे। जब बैंक अधिकारियों को पता चला तब उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से की। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कीमर चिप और कैमरे को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-34 मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। यह एटीएम पिछले एक सप्ताह से खराब था। 
विज्ञापन


इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद मार्केट के आस-पास रहने वाले लोगों ने 29 मार्च को बैंक से ऑनलाइन शिकायत की। 

इसके बाद कुछ लोगों ने मोबाइल पर भी बैंक अधिकारियों से बातचीत कर एटीएम ठीक कराने की अपील की। इसके बाद बैंक के अधिकारियों ने एटीएम की देखरख करने वाली कंपनी से बातचीत कर दुरुस्त करने के लिए कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खराब एटीएम को ठीक करने आया था इंजीनियर, तभी चला पता

30 मार्च को कंपनी का इंजीनियर एटीएम को ठीक करने के लिए गया था, जब उसने एटीएम को खोला तो उसके होल्डर (कार्ड स्वैप करने वाला स्थान) में स्कीमर चिप लगी हुई मिली। 

इसके बाद इंजीनियर को शक हुआ तो एटीएम के अंदर छानबीन की तो मशीन के ऊपर एक गुप्त कैमरा लगा मिला। ठगों ने स्कीमर चिप कार्ड और कैमरे क्लोन करने के लिए लगाई थी। 

 इंजीनियर ने इसकी जानकारी बैंक के अफसरों को दी। बैंक के अफसरों ने भी एटीएम का जायजा लिया। सोमवार को बैंक अधिकारी प्रत्यूष कुमार ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से इसकी शिकायत की। 

कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि यह गंभीर मामला है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्कीमर चिप एटीएम खराब होने या पहले से लगाई गई

अब सबसे महत्वपूर्ण जांच का विषय है कि यह स्कीमर चिप कब लगाई गई। एक सप्ताह से एटीएम खराब था। अगर एटीएम खराब होने से पहले चिप लगाई गई तो कई लोगों के कार्ड क्लोन कर लिया गया होगा। फिर सवाल उठता है कि कितने लोगों का कार्ड क्लोन हुआ। पुलिस का कहना है कि बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर स्कीमर चिप लगाने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed