फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Skills will open in Delhi University, chats with various countries.

राजधानी में जल्द ही खुलेगी स्किल्स यूनिवर्सिटी

Sat, 05 Mar 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
Skills will open in Delhi University, chats with various countries.

दिल्ली में जल्द दिल्ली स्किल्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अगुवाई में दिल्ली सरकार ने विश्व के तमाम देशों के साथ बातचीत शुरू की है।

विज्ञापन


‘43 वें विश्व कौशल प्रतियोगिता-2015’ में हिस्सा लेने ब्राजील पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने फिनलैंड, ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के शिक्षा मंत्रियों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार और ब्राजील के साओ पाउलो के नेशनल सर्विस फॉर इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग (एसईएनएआई) के साथ जल्द ही एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है। विश्व कौशल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ब्राजील गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिसोदिया ने लिया SENAI कैंपस का जायजा

Skills will open in Delhi University, chats with various countries.

प्रतियोगिता 11 से 16 अगस्त तक चलेगी, जिसमें 57 देशों के 1192 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से 29 प्रतिभागी 27 प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने तमाम देशों से दिल्ली में 2021 में विश्व कौशल प्रतियोगिता आयोजित करने के बारे में भी चर्चा की है। विश्व कौशल प्रतियोगिता हर दूसरे साल आयोजित होती है। अगली प्रतियोगिता 2017 में अबुधाबी में होगी। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था वाले देशों के साथ समझौते का रास्ता भी तलाश रही है।

मनीष सिसोदिया ने एसईएनएआई कैंपस का जायजा लिया। उसी की तर्ज पर दिल्ली स्किल्स यूनिवर्सिटी स्थापित किए जाने पर टॉप मैनेजमेंट, फैकल्टी और रिसर्च एडमिनिस्ट्रेटर्स से चर्चा की। एसईएनएआई में 7 लाख से ज्यादा छात्र व्यावसायिक और तकनीकी पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed