फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   skill development program in gurgaon from 1st february

एक फरवरी से शुरू होगा कौशल शिक्षा परीक्षाओं का आकलन

Sat, 30 Jan 2016 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 30 Jan 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
skill development program in gurgaon from 1st february

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कौशल शिक्षा परीक्षाओं की प्रैक्टिकल असेसमेंट 01 फरवरी से शुरू होगा। इन परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा तथा इंडस्ट्रीज से परीक्षक नियुक्त किए जाने एवं कौशल शिक्षा अधीन असेसमेंट संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विचार के लिए सोहना रोड स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एससीईआरटी) में बैठक हुई।

विज्ञापन


जिसमें नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोशन तथा विभिन्न सेक्टर स्किल काउंसिल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी तथ्यों की समीक्षा करते हुए ‘असेसमेंट का प्रोग्राम चार्ट’ जारी किया गया। ये परीक्षाएं 01 से 26 फरवरी तक प्रदेशभर में संचालित होंगी।
विज्ञापन


परीक्षा कक्षा नौवीं लेवल-1 से कक्षा बारहवीं लेवल-4 तक के छात्रों के लिए होगी। इसमें प्रदेश में अध्ययन करवाए जा रहे ऑटोमोबाइल, आईटीईएस, रिटेल, सिक्योरिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, पेशेंट केयर असिस्टेंस, एग्री-पेडी फार्मिंग, टूरिज्म-हॉस्पिटेलिटी तथा मीडिया-एनीमेशन कौशल विषय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसडीसी व बोर्ड द्वारा संयुक्त निर्देश-पत्र जारी करते हुए बताया गया कि छात्रों के लिए संबंधित कौशल विषय से संबंधित ′सेक्टर इंडक्शन सेशन’ का आयोजन किया जाएगा।


जिसमें प्रत्येक सेक्टर की स्किल्स के महत्व तथा छात्रों के करियर के लिए भविष्य की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगा एजुकेशन फेयर

आईडीपी एजुकेशन इंडिया की ओर से ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए शुक्रवार को एक होटल में ऑस्ट्रेलिया एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया।

ऑस्ट्रेलिया के 24 प्राइवेट यूनिवर्सिटी एवं शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लिया। इस फेयर में करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया।

संस्थानों के प्रतिनिधियों से मिलने के अलावा फेयर में कहा गया कि योग्य विद्यार्थियों को आवेदन शुल्क में छूट एवं छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

आईडीपी एजुकेशन के भारत के कंट्री डायरेक्टर पीयूष कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच देना था कि जिससे वे ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर सकें।

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई से संबंधित सभी सवालों के जवाब पाने का मौका दिया गया। ब््ल्यू माउन्टेन्स इंटरनेशनल होटल मैनेजमेन्ट स्कूल, क्यूयूटी सीक्यू यूनिवर्सिटी, स्टडी ग्रुप- ऑस्ट्रेलिया एंड द चाल्र्स स्टुअर्ट यूनिवर्सिटी, कर्टिन यूनिवर्सिटी, द यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न, डीकिन युनिवर्सिटी, युनिवर्सिटी ऑफ सदर्न क्वीन्सलैंड, एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी एंड पीआईबीटी, यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

एमिटी-46 की टीम पहुंची फाइनल में

शुक्रवार को वालियावास क्रिकेट ग्राउंड में अंडर-15 का सेमीफाइनल मैच खेला गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल-सेक्टर 43 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 23 ओवर में 156 रन का लक्ष्य एमिटी सेक्टर-46 को दिया।

तुषार ने 51 और निशांत ने 41 रन बनाए। एमिटी-46 की ओर से ऋतिक ने 18 रन देकर 4 विकेट और संस्कार ने 37 रन देकर 2 विकेट लिए। एमिटी-46 की टीम 19 ओवर में 3 विकेट खोकर अपना लक्ष्य पूरा किया और जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed