{"_id":"5e6a31da8ebc3ea4c30e97a1","slug":"sixth-case-of-coronavirus-reported-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोनावायरस का छठा मामला आया सामने, बेटे से मां हुई संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोनावायरस का छठा मामला आया सामने, बेटे से मां हुई संक्रमित
Thu, 12 Mar 2020 06:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:28 PM IST
सार
देश में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं राजधानी में भी अब मरीजों की संख्या बढ़कर छह तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान, इटली और जेनेवा से होते हुए दिल्ली पहुंचे कारोबारी से उसकी मां भी संक्रमित हुई हैं। दिल्ली में अब कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या छह हो चुकी है। गुरुवार को एम्स से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला मरीज को आरएमएल अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
जनकपुरी निवासी 46 वर्षीय मरीज में कोरोनावायरस की पुष्टि बीते बुधवार को हुई थी। इसके बाद उनके परिवार में मौजूद 9 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक पॉजीटिव केस मिला है। विभाग के अनुसार 46 वर्षीय मरीज की 69 वर्षीय मां कोरोना ग्रस्त पाई गई हैं। दिल्ली में अभी तक जनकपुरी इलाके से ही कोरोनावायरस के चार मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छह से कम और 60 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों में कोरोनावायरस के प्रभाव गंभीर देखने को मिल रहे हैं। अभी तक दिल्ली में छह में से दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। जबकि 60 वर्ष से ज्यादा आयु की बात करें तो जनकपुरी निवासी कारोबारी की मां पहला केस है। उनकी अवस्था को देखते हुए तत्काल चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। दिल्ली में अभी तक मयूर विहार, उत्तम नगर और जनकपुरी से छह कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
आरएमएल में तीन, सफदरजंग में 14 केस
दिल्ली के आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल में कोरोनावायरस को लेकर नोडल केंद्र बनाए गए हैं। अब तक आरएमएल में तीन और सफदरजंग अस्पताल में 14 कोरोना पॉजीटिव मरीज भर्ती हैं। आरएमएल अस्पताल प्रबंधन के अनुसार भर्ती मरीजों में एक गाजियाबाद और दो दिल्ली से हैं। कुछ ही दिन पहले गाजियाबाद निवासी व्यक्ति में कोरोनावायरस पॉजीटिव मिला था, उसके बेटे की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आने के बाद उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया है।
अन्य दोनों दिल्ली के मरीज जनकपुरी निवासी कारोबारी और उनकी मां हैं। वहीं सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दिल्ली के पहले कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आए आगरा के छह मरीज और जयपुर में इटली के नागरिकों के साथ संक्रमित हुआ ड्राईवर सहित 14 मरीज भर्ती हैं। इसमें दिल्ली के उत्तम नगर और मयूर विहार के अलावा जनकपुरी निवासी पेटीएम कर्मचारी और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। 14 में से 10 मरीज बाहरी राज्य के निवासी हैं।