फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sixteen year old minor demanded extortion of ten thousand rupees from a jeans businessman In Delhi

Delhi Crime: जींस कारोबारी से नाबालिग ने मांगी रंगदारी, मंथली बांधने की थी तैयारी; नहीं देने पर की गोलीबारी

Fri, 05 Jan 2024 06:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 06:07 PM IST
सार

दिल्ली में एक सोलह साल के नाबालिग के द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। नाबालिग ने एक जींस कारोबारी से प्रतिमाह संरक्षण राशि देने के लिए कहा था। जब रंगदारी नहीं दी तो उसने घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

विज्ञापन
sixteen year old minor demanded extortion of ten thousand rupees from a jeans businessman In Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वेलकम इलाके में दस हजार प्रतिमाह संरक्षण राशि नहीं देने पर नाबालिगों ने जींस कारोबारी के घर पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन गली में कारोबारी के भतीजे को देखने पर बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। कारोबारी की पहचान मुर्सलीन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए पहचान कर तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे पुलिस को कबीर नगर मदीना मस्जिद वाली गली के एक मकान के बाहर गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को वहां मोहम्मद शम्मी (25) घायल अवस्था में मिले। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि बदमाशों ने कारोबारी मुर्सलीन (28) के घर पर गोलीबारी की है। मुर्सलीन जींस पैकिंग यूनिट चलाते हैं। मुर्सलीन ने बताया कि वह अपने भतीजे शम्मी के साथ यूनिट चलाते हैं। पिछले कुछ दिन से 16 साल का एक नाबालिग उससे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था। वह उनसे संरक्षण राशि के रूप में दस हजार रुपये प्रतिमाह देने के लिए कह रहा था।

बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे आरोपी नाबालिग दो अन्य साथियों के साथ मुर्सलीन के घर पर पहुंचे। बदमाशों ने उनसे दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर बदमाशों ने दरवाजे पर कांच का बोतल मारकर उसे तोड़ दी। 

विज्ञापन

आरोपी उनसे बात करना चाहते थे। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी ने उनके घर के बाहर हवा में कई राउंड गोली चला दी। इसी दौरान कारोबारी का भतीजा मोहम्मद शम्मी वहां आ गए। गली में उन्हें देखते ही बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने उगाही और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसके जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने देर रात दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी 16 साल का नाबालिग कबीर नगर का रहने वाला है। 

वहीं अन्य दो आरोपी 15 साल का नाबालिग लोनी गाजियाबाद और 17 साल का नाबालिग कर्दमपुरी का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed