फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six smugglers arrested, narcotics worth 3.36 crore seized in noida

ग्रेटर नोएडा में छह तस्कर गिरफ्तार, 3.36 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Fri, 04 Sep 2020 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Sep 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
Six smugglers arrested, narcotics worth 3.36 crore seized in noida
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बीटा-2  थाना पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान रेयान गोल चक्कर के पास से गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बुलंदशहर के अनूपशहर से चार अन्य तस्करों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 3.36 करोड़ के चरस, गांजा बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस ने गोलचक्कर से पकड़े गए आरोपियों से 3 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया था। उनकी पहचान बुलंदशहर के कुच्छेजा गांव निवासी काफिल व नईम के रूप में हुई है। अनूपशहर में एक मकान पर दबिश देकर वहां से राधा किशन पांडे, मूलचंद उर्फ मूला, शिवम शर्मा व तरुण चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर दो कमरों से 42 किलो ग्राम डोडा, 172 किलो ग्राम गांजा, 176 किलो ग्राम भांग एवं 10.5 किलो ग्राम चरस बरामद किया गया। तरुण के पास तमंचा भी मिला है। आरोपियों पर छह से अधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


बड़े रैकेट से जुड़े हैं आरोपी, करोड़ों की है संपत्ति
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बड़े तस्कर रैकेट से जुड़े हैं। गांजा, भांग, डोडा व अफीम आदि की तस्करी से आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात व एनसीआर क्षेत्र के कई जनपदों में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी एजुकेशन हब के रूप में जाने जाने वाले ग्रेटर नोएडा में पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों तक नशे की खेप पहुंचाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed