फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six of the new life given to the Green Corridor, kidney and heart transplant conducted

ग्रीन कॉरिडोर से छह को मिली नई जिंदगी, किडनी और हार्ट करवाया ट्रांसप्लांट

Mon, 13 Jun 2016 04:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 04:34 AM IST
विज्ञापन
Six of the new life given to the Green Corridor, kidney and heart transplant conducted
डॉक्टर - फोटो : Demo Pic

दिल्ली में शुक्रवार रात को तीन कॉरिडोर से अंगदान में छह लोगों को नई जिंदगी मिली है। सोनीपत की 57 वर्षीय महिला के ब्रेन डेड होने पर परिजनों ने अंगदान की इच्छा जताई। 

विज्ञापन


इसके बाद मैक्स सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल शालीमार बाग ने तीन अलग-अलग हास्पिटल में अंगदान के लिए ग्रीन कॉरिडोर के लिए दिल्ली पुलिस से मदद मांगी। 

इसके बाद आधे घंटे के अंदर अंगदान अन्य मरीजों के जीवन बचाने के लिए दूसरे अस्पतालों में पहुंच गए। मैक्स हास्पिटल शालीमार बाग के डॉ. बहीद जमान के मुताबिक, सोनीपत की महिला की ब्रेन डेड होने के बाद परिजनों की काउंसिलिंग की गई। 

विज्ञापन

महिला के ब्रेन डेड होने पर परिजनों ने जताई थी अंगदान की इच्छा

Six of the new life given to the Green Corridor, kidney and heart transplant conducted
च‌िक‌ित्‍सक

उन्होंने अंगदान की सहमति दी थी। इसके बाद अंगदान से छह लोगों को नया जीवन मिला है।पहला कॉरिडोर मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग से पटपड़गंज हास्पिटल (32 किलोमीटर), दूसरा कॉरिडोर शालीबार बाग से मैक्स साकेत (40 किलोमीटर) और तीसरा कॉरिडोर शालीमार बाग से आईएलबीएस वसंत कुंज (38 किलोमीटर) हास्पिटल के बीच बनाया गया। 

तीनों कॉरिडोर पर एंबुलेंस रात नौ बजे निकलीं और आधे घंटे के अंदर दूसरे हास्पिटल तक पहुंच गई। मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग में एक किडनी और दूसरी किडनी पटपड़गंज मैक्स हास्पिटल में ट्रांसप्लांट की गई। 

वहीं हॉर्ट साकेत के मैक्स में ट्रांसप्लांट किया गया। इसके अलावा लीवर आईएलबीएस वसंत कुंज को दिया गया, जबकि कॉर्निया एम्स को दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed