फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six-month-old baby kidnapped from GTB Hospital found safe, woman accused arrested

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल से अगवा छह माह का बच्चा सकुशल बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। जीटीबी अस्पताल से अगवा 6 महीने के बच्चे को पुलिस ने अपहरणकर्ता महिला के चंगुल से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच की मदद से शिवाजी पार्क की एक झुग्गी से महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला 45 साल की बॉबी उर्फ कंचन अगवा कर हत्या के मामले में उसका पति और वह आजीवन कारावास की सजा काट रही है। गभवर्ती होने के चलते उसे पेरोल मिली और वह बाहर आई, इसके बाद वह फरार हो गई। जानकारी के अनुसार उसने जुड़वा बच्च्चों को जन्म दिया था। लेकिन दोनों की ही मौत हो गई थी। इस बात को उसने अपने घरवालों से छिपाए रखा। परिवार वालों के उनके लाने के दबाव बनाने पर उसने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पूर्वी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त ए के सिंघला ने बताया कि 31 मई को जीटीबी अस्पताल से पुलिस को छह माह के बच्चे की अगवा किए जाने की शिकायत मिली। बच्चे की मां सीलमपुर निवासी नजरीन ने बताया कि कुछ दिन पहले एक अनजान महिला घर आई थी और उसने खुद को बच्चों का टीकाकरण करवाने में मदद करने वाली बताया था। घटना वाले दिन वह फिर से घर आई। वह उसके साथ बेटे को टीकाकरण के लिए जीटीबी अस्पताल गई। फॉर्म भरवाने के बहाने उसने बच्चे को गोद में ले लिया और मौका पाकर उसे अगवा कर भाग गई। शिकायत पर जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article