फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six hundred million turnover showing cheated 28 million.

छह सौ करोड़ का टर्नओवर दिखाकर ठगे 2.8 करोड़

Sat, 23 May 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 23 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six hundred million turnover showing cheated 28 million.

कोलकाता और लखनऊ के एक गैंग ने 600 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली फर्जी कंपनी में निवेश कर कमाई का सपना दिखाकर ग्रेटर नोएडा के 10 लोगों से डेढ़ साल में 2.80 करोड़ रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


आरोपी ने अष्टधातु की प्लेट और मुकुट खरीदने-बेचने के नाम पर रुपये ठगे थे। पीड़ितों को जब कंपनी के फर्जी होने का पता चला तो उन्होंने बहाने से आरोपी को बुलाकर उसे कासाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं शनिवार देर शाम कासना पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद एसओपी को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जुनैदपुर मडै़या निवासी विजय, बादौली निवासी भरत सिंह और सफीपुर निवासी सुखवीर टाइगर समेत करीब 10 लोग वर्ष 2013 में गाजियाबाद घूमने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर दो व्यक्ति उन्हें मिले और कुछ ही देर में दोस्ती कर ली। दोनों लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से ग्रेनो के तीनों लोगों को अपने चंगुल में फंसा लिया। उन्होंने तीनों को अपनी एक कंपनी की जानकारी दी।

जिसका साल का टर्न ओवर करीब 600 करोड़ रुपये बताया गया। इसके अलावा इंटरनेट पर ही कंपनी का अकाउंट दिखाया था जिसमें करीब 3200 करोड़ रुपये दिखाए गए थे।

ये बनाए अजीबो-गरीब बहाने

Six hundred million turnover showing cheated 28 million.

ग्रेनो के तीनों लोगों ने अपने दोस्तों और मिलने वाले लोगों से इस व्यापार के बारे में बताया तो वह भी उसमें रुपये लगाने के लिए राजी हो गए। दस लोगों ने डेढ़ साल में 2.80 करोड़ रुपये लगा दिए।

मगर रुपये लगाने के बाद एक बार भी किसी को कोई मुनाफा नहीं मिला। करीब 10 माह पहले रुपये मांगे गए तो कहा गया कि वित्त मंत्रालय और गृह मंत्रालय में फाइलें रुकी हुई हैं और जैसे ही निकलेगी रुपये मिले जाएंगे।

पीड़ितों ने उसे करीब 15 से 20 लाख रुपये और व्यापार में लगाने का लालच देकर आरोपी को ग्रेटर नोएडा बुलाया। ग्रेनो में जब लोगों ने अपने रुपये वापस मांगे तो वह सहम गया। उधर, कुछ लोग उसे आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रेनो आ गए। जिसके बाद लोगों ने 21 मई की शाम को आरोपी को कासना पुलिस के हवाले कर दिया।

कासना पुलिस की ओर से मामले को गाजियाबाद का बताया गया। इस बीच पीड़ितों ने गाजियाबाद की एसओजी से मामले की शिकायत कर उसे ग्रेनो बुला लिया। जिसके बाद कासना पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद के एसओजी पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed