फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   six gets bail in turkman gate violence

Delhi NCR News: तुर्कमान गेट हिंसा मामले में तीस हजारी कोर्ट ने छह आरोपियों को दी जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
17 फरवरी को इसी मामले में 12 अन्य आरोपितों को मिल चुकी है जमानत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई पथराव की घटना से जुड़े मामले में तीस हजारी स्थित सत्र अदालत ने छह आरोपियों की जमानत मंजूर कर दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भूपिंदर सिंह ने मोहम्मद फैज, मोहम्मद अफ्फान, मोहम्मद इमरान, शहजाद, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद फहीम को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के एक जमानती पर रिहा करने का आदेश दिया।



जज ने आरोपियों की उम्र, साफ आपराधिक रिकॉर्ड, हिरासत की अवधि, सह-आरोपितों को पहले दी गई जमानत तथा जांच के लिए उनकी आगे कोई जरूरत न होने जैसे कारकों को ध्यान में रखा। कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की कि अभियोजन पक्ष द्वारा पेश वीडियो साक्ष्यों में आरोपियों की पहचान स्पष्ट रूप से स्थापित नहीं होती और फॉरेंसिक जांच अभी जारी है। अदालत ने कहा कि केवल भीड़ में मौजूद होने से, बिना किसी ठोस साक्ष्य के सक्रिय भूमिका साबित किए, ट्रायल से पहले लंबे समय तक हिरासत में रखना उचित नहीं है।
विज्ञापन



अदालत ने जोर दिया कि जमानत का उद्देश्य केवल मुकदमे के दौरान आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है, न कि ट्रायल से पहले हिरासत को सजा का विकल्प बनाना। इससे पहले 17 फरवरी को इसी मामले में 12 अन्य आरोपितों को भी जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed