फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six foreign nationals staying illegally arrested

Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे छह विदेशी नागरिकों को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
-दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने वसंत कुंज नार्थ इलाके से पकड़ा, वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद रह रहे थे
विज्ञापन

-सभी नागरिक नाइजीरिया और आइवरी कोस्ट के रहने वाले, पुलिस ने निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने वसंत कुंज नार्थ इलाके में अवैध रूप से रह रहे छह विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए पांच आरोपी नाइजीरिया के जबकि एक आइवरी कोस्ट के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को क्षेत्रीय विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पेश करने के बाद इनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की है।

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि जिले की नारकोटिक्स सेल की टीम वसंत कुंज नार्थ थाने में दर्ज एक मादक द्रव्य अधिनियम के मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को इलाके में कुछ विदेशी नागरिकों के मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली। निरीक्षक गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों के पास पहुंची। पुलिस ने उनसे उनके पहचान दस्तावेज मांगे। आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया कि वह नाइजीरिया और आइवरी कोस्ट के नागरिक हैं और भारत में पर्यटक और बिजनेस वीजा पर आए थे। इनकी पहचान आइवरी कोस्ट निवासी कामासोको आइचा सिला, नाइजीरिया निवासी प्रॉमिस ओकवाजे, मैरियन नवांजे, ओमोतोला इशोला सिद्दीक, इमैनुएल चिबुइके मुओ और न्ज़ुबेचुकु केनेथ अगीगाओनी के रूप में हुई है। इन लोगों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से उनके वीजा दस्तावेज दूतावास में जमा हैं। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से जांच करने पर पता चला कि वह भारत में तय समय से ज्यादा रुके हुए थे और उनके पास कोई भी वैध वीजा नहीं हैंं। पूरी जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पुलिस ने इनकी निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article