{"_id":"5d21436e8ebc3e6cd506618b","slug":"six-arrested-over-theft-in-bureaucrat-house-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नौकरशाह के घर में चोरी करने वाले 6 गिरफ्तार, अपराध में जीजा-साले और उनकी पत्नियां शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: नौकरशाह के घर में चोरी करने वाले 6 गिरफ्तार, अपराध में जीजा-साले और उनकी पत्नियां शामिल
Sun, 07 Jul 2019 06:27 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 07 Jul 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू मोती बाग इलाके में नौकरशाह के घर में चोरी करने वाले जीजा-साले समेत छह आरोपियों को सरोजनी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दोनों आरोपियों की पत्नियां और खरीदार भी शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर लाखों के जेवरात और दरवाजा तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं। बदमाश वैगनआर कार से जाकर वारदात करते थे।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि पकड़े गए बदमाश दिल्ली कैंट निवासी हैंड्रयू परेरा, उसकी पत्नी अन्नू परेरा, उसका साला वसंत गांव निवासी अजय मुथू, अजय की पत्नी गुड़िया, सब्बीर अली और खरीदार आनंद कुमार वर्मा हैं। आनंद पेशे से ज्वेलर है। पुलिस के मुताबिक, 2 जुलाई को न्यू मोती बाग इलाके में एक बंद मकान में चोरी की सूचना मिली।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनिंदर सिंह के नेतृत्व में जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में वैगनआर कार दिखाई दी। पुलिस ने 3 जुलाई को दिल्ली कैंट इलाके में कार की पहचान कर मालिक हैंड्रयू परेरा को पकड़ा। कार से दरवाजा तोड़ने के औजार मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वारदात में उसका साला अजय और सब्बीर शामिल हैं।
विज्ञापन
उसने बताया कि अजय की पत्नी गुड़िया न्यू मोतीबाग इलाके में घरों में साफ-सफाई करती है। वह बंद घरों की रेकी करके उन्हें जानकारी देती है। फिर सभी कार से वहां पहुंचकर वारदात कर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने पत्नी अन्नू, अजय, उसकी पत्नी गुड़िया और सब्बीर अली को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने बताया कि ये चोरी के जेवर मंडावली के ज्वेलर आनंद को बेचते हैं। पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार कर लाखों कीमत के जेवरात बरामद कर लिए।