फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six accused arrested in for assaulting and cheating people online in Greater Noida

दोस्ती, पिटाई और ठगी: डेटिंग एप से होती मुलाकात, फिर सुनसान जगह पर बुलाते मिलने; गाड़ी में बिठा लूट लेते शातिर

Fri, 27 Jun 2025 04:43 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Jun 2025 04:43 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में समलैंगिक डेटिंग एप के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर लूटने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को सूनसान जगह पर बुलाकर उनसे मारपीट करते और रुपये भी ले लेते।

विज्ञापन
Six accused arrested in for assaulting and cheating people online in Greater Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर थाना पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग एप के जरिए मारपीट और ठगी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एप के जरिए लोगों से दोस्ती करते थे। इसके बाद उन्हें सुनसान जगह पर बुलाते। मारपीट, लूटपाट और मोबाइल से रुपये ट्रांसफर कराने के बाद वहां से भाग जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19,500 रुपये, एक हुंडई ओरा कार (बिना पंजीकरण प्लेट), दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, दो अवैध चाकू और मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को 130 मीटर सड़क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (21) निवासी ग्राम रूपवास थाना दादरी, शिवम (19) निवासी ग्राम नया बांस थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़, यश (21) निवासी ग्राम नया बांस, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़, मोहित (19) सिंह सोलंकी निवासी ग्राम धूममानिकपुर थाना बादलपुर के रूप में हुई है। इन चारों के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एप के माध्यम से व्यक्तियों से संपर्क करते थे। फिर विश्वास में लेकर उन्हें सुनसान स्थान पर मिलने के लिए बुलाते थे। वहां पर वे पीड़ित को अपनी कार में बैठाते और उस पर हमला कर उसका मोबाइल छीन लेते थे। बाद में पीड़ित के मोबाइल फोन से अपने अन्य साथियों के खातों में रुपये ट्रांसफर करते थे। पीड़ित को डराकर बीच रास्ते में उतार दिया देते और उसका मोबाइल किसी सुनसान स्थान पर फेंक देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे ठगी से मिले रुपये को अपने दो अन्य साथियों अमन निवासी पियावली थाना दादरी और सूरज निवासी खटाना वीरखेड़ा थाना दादरी को ट्रांसफर कर देते थे। यह दोनों आरोपियों को रुपये का 20 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में प्राप्त होता था। चारों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सूरजपुर में पहले से पंजीकृत निम्न अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्तों ने इस प्रकार की दो घटनाओं को थाना सूरजपुर क्षेत्र में अंजाम दिया था।

प्रकरण 1:
19 जून को तिलपता करनवास के रहने वाले एक युवक से एप के माध्यम से संपर्क कर उसे रुपबास तिराहे पर बुलाया गया। पीड़ित से मारपीट कर उसका मोबाइल छीना गया और 21,500 रुपये माध्यम से ले लिए। इस संबंध में थाना सूरजपुर में मुकदमा पंजीकृत है।


प्रकरण 2:
25 जून को मिग्सन ग्रीन सोसायटी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक युवक से संपर्क कर मिलने के लिए बुलाया गया। उसी प्रकार उसे कार में बैठाकर मारपीट की गई और उसके मोबाइल से 10,300 रुपये जबरन ट्रांसफर कर लिए गए। यह घटना भी एप के माध्यम से हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सूरजपुर में मुकदमा पंजीकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed