{"_id":"5cd37494bdec22074d53b321","slug":"situation-can-worsen-in-the-next-two-days-in-delhi-because-of-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो दिनों में और बिगड़ सकते हैं हालात, फिर बढ़ा प्रदूषण, बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो दिनों में और बिगड़ सकते हैं हालात, फिर बढ़ा प्रदूषण, बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा
Thu, 09 May 2019 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 May 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूल भरी आंधी की वजह से एक बार फिर दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। धूल भरी आंधी की वजह से अगले दो दिनों के दौरान सूचकांक के गंभीर स्तर पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूलकणों के तितर बितर होने की वजह से स्तर में सुधार की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सूचकांक 339 रिकॉर्ड किया गया। संस्था सफर के गुफरान बेग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी राज्यों में धूल भरी आंधी की वजह से प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अचानक हुए बदलाव और स्थानीय कारणों की वजह से हवा में धूलकणों की मात्रा बढने की वजह से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार तक प्रदूषण स्तर के गंभीर होने की आशंका है। वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार रात से हालात बिगडने लगे हैं, जिसके अगले दो दिनों में गंभीर स्तर पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। बेग का कहना है उच्च तापमान और हवा की तेज रफ्तार की वजह से राजधानी में प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हुई है। दो दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार से हालात फिर से सामान्य होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन