{"_id":"6a03249b8bcc3f3b3f077d8e","slug":"sit-members-statement-recorded-in-brijbhushan-sharan-singh-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136033-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों में एसआईटी सदस्य का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों में एसआईटी सदस्य का बयान दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के एक सदस्य का बयान दर्ज किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई जारी रखते हुए जांच अधिकारी (आईओ) के बयान को 15 और 19 मई को दर्ज करने का कार्यक्रम तय किया है। इस मामले में मई 2024 में आरोप तय किए जा चुके हैं। 2023 में महिला पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला एथलीट्स ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के आधार पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। एक मामले में नाबालिग पहलवान से संबंधित पॉक्सो आरोपों की जांच की गई थी, जिसे वर्ष 2025 में शिकायतकर्ता के पिता द्वारा बयान वापस लेने के बाद बंद कर दिया गया था। वर्तमान में मुख्य मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है। बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है और मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है।