Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sit claims to solve judge wife and son attack says gunman shoot at them in feat of rage

एसआईटी ने किया सनसनीखेज खुलासा, जज की पत्नी और बेटे पर गनर ने इसलिए चलाई थी गोली

Wed, 17 Oct 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 17 Oct 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
sit claims to solve judge wife and son attack says gunman shoot at them in feat of rage
एसआईटी ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे पर गनर द्वारा गोली चलाए जाने के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए एसआईटी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। साथ ही एसआईटी ने ये भी बताया है कि आखिर क्यों गनर ने जज के परिवार पर गोली चलाई जबकि वह उनकी काफी तारीफ करता है।

विज्ञापन


एसआईटी ने अपनी जांच के बारे में जो खुलासे किए हैं उससे इस पूरे गोलीकांड का मकसद ही बदल गया है। एसआईटी ने बताया कि इस पूरी वारदात का धर्म परिवर्तन से कोई संबंध ही नहीं है। न ही गनर महिपाल जज के परिवार से किसी बात से नाराज था। बल्कि उसने तो जांच अधिकारियों को बताया है कि वह जज और उसके परिवार की काफी इज्जत करता है और उन सब की काफी तारीफ भी की।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम गुरुग्राम ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अक्तूबर को हुई पूरी घटना गुस्से में आकर की गई। महिपाल ने हत्या की कोई योजना पहले से नहीं बनाई थी। बल्कि उस दिन कुछ ऐसा हुआ कि गनर को गुस्सा आया और उसने जज की बीवी और बेटे पर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

sit claims to solve judge wife and son attack says gunman shoot at them in feat of rage

डीसीपी क्राइम सुमित ने बताया कि जज की पत्नी और बेटे 13 अक्तूबर को गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित मार्केट में कुछ खरीदारी करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो गनर कार के पास मौजूद नहीं था। वह उन्हें छोड़कर कहीं चला गया था। काफी देर बाद जब महिपाल वापस आया तो उन दोनों ने उसे सबके सामने काफी डांट लगाई।

इसी बात से वह गुस्से से भर गया और आवेश में आकर उसने जज की पत्नी और बेटे ध्रुव पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि महिपाल को ध्रुव ने थप्पड़ भी मारा। यही सब उसके मन में घर कर गया और उसने दोनों को गोली मार दी जिसके बाद पत्नी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई वहीं ध्रुव अब भी गंभीर है।

डीसीपी ने ये भी बताया कि जब महिपाल से पूछा गया कि क्या उसके जज के परिवार से मतभेद थे या वो उनसे नाराज था तो उसने इनकार कर दिया। महिपाल ने पूछताछ के दौरान जज के परिवार व जज की काफी तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को इस वारदात की जानकारी हुई तो सारे रास्ते सीज कर दिए गए और आरोपी को डेढ़ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed