{"_id":"6a8b118878327e5cc809a0fd","slug":"sisters-tied-rakhis-to-the-bawana-mla-in-puth-khurd-village-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151891-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बवाना विधायक को पुठ खुर्द गांव में बहनों ने बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बवाना विधायक को पुठ खुर्द गांव में बहनों ने बांधी राखी
विज्ञापन
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बवाना विधानसभा क्षेत्र के पुठ खुर्द गांव में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शाहबाद डेरी क्षेत्र की बड़ी संख्या में बहनों ने दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री और बवाना विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह को राखी बांधी।
इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि शाहबाद डेरी की बहनों से राखी बंधवाकर उनका स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बहनों का प्रेम और विश्वास इस पावन अवसर को विशेष बनाता है और जनसेवा के प्रति हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। बदलते सामाजिक परिवेश में ऐसे पर्व आपसी सद्भाव और सामाजिक एकजुटता को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान गोयल भी मौजूद रहे। ब्यूरो