फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister saves brother s life by giving kidney before Raksha Bandhan in Delhi

Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन से पहले किडनी देकर बचाई भाई की जान, युवक बोला- बहन ने दिया मुझे अनमोल तोहफा

Mon, 28 Aug 2023 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Aug 2023 09:38 PM IST
सार

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नया जीवन पाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हरेंद्र कहते हैं कि उनकी बहन उनके साथ ताकत बनकर खड़ी हैं और उसने इस रक्षाबंधन पर मुझे एक अनमोल तोहफा दिया है।

विज्ञापन
Sister saves brother s life by giving kidney before Raksha Bandhan in Delhi
प्रियंका ने भाई की बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन से पहले एक बहन ने अपने भाई को किडनी देकर जान बचाई। भाई हरेंद्र दिसंबर 2022 से डायलिसिस पर था। 35 साल के मरीज को इस साल जनवरी में पता चला कि उन्हें एडवांस किडनी फेलियर की समस्या है। उसे अचानक थकान, बिना किसी कारण के थकावट और भूख न लगना जैसे लक्षण दिखे। दिसंबर 2022 तक नियमित डायलिसिस कराना हरेंद्र का डेली रूटीन बन गया था। उनका स्वास्थ्य दिनोंदिन बिगड़ता जा रहा था। 

विज्ञापन

इसी बीच छोटी बहन प्रियंका (23 उम्र) ने अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया। प्रियंका को लोगों ने समझाया कि इससे उसे आगे चलकर मां बनने में समस्या हो सकती है, लेकिन फिर भी वह अपने निर्णय पर डटी रही। निजी अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट 10 अगस्त को हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में डॉ. पीपी वर्मा और डॉ. महक सिंगला ने कहा कि किडनी दान करने से किसी महिला की गर्भधारण करने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। नया जीवन पाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हरेंद्र कहते हैं कि उनकी बहन उनके साथ ताकत बनकर खड़ी हैं और उसने इस रक्षाबंधन पर मुझे एक अनमोल तोहफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed