फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sister in law rape girl in faridabad

जीजा ने साली को बनाया हवस का शिकार, शादी के बाद भी घर पहुंच करता रहा रेप

Fri, 07 Apr 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 07 Apr 2017 10:27 AM IST
सार

जीजा ने युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज 
-पीड़िता को सात साल तक हवस का शिकार बनाता रहा आरोपी

विज्ञापन
sister in law rape girl in faridabad

विस्तार

एक युवती को उसका जीजा सात साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। युवती का विवाह हो गया, तो उसके घर जाकर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर रहा है। पीड़िता ने महिला थाने में जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के मुताबिक, वर्ष 2010 में उसकी बड़ी बहन का विवाह हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद घर आए जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


इसके बाद से जीजा उसके साथ लगातार छेड़खानी, फोन पर अश्लील बातें कर उसके साथ यौन हिंसा कर रहा था। बहन का घर बर्बाद न हो इसलिए वह चुपचाप यह सब सहती रही। पांच साल पहले युवती का विवाह भी बड़ी बहन की ससुराल के पास ही रहने वाले एक युवक से हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद घर आने लगा जीजा

sister in law rape girl in faridabad
शादी के बाद युवती का जीजा उसके घर आने लगा। एक दिन सुबह पति के काम पर जाने के बाद वह अकेली घरेलू कामों को निपटा रही थी। इस दौरान जीजा घर में आ गया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि जीजा उसे ब्लैकमेल कर आए दिन उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। इसके अलावा वह उसे रास्ते में रोक कर भी अश्लील हरकतें करता था।

परेशान होकर उसने अपने परिजनों को सब कुछ बता दिया और पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed