{"_id":"58e5f3344f1c1bf5465b7912","slug":"sister-in-law-rape-girl-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने साली को बनाया हवस का शिकार, शादी के बाद भी घर पहुंच करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा ने साली को बनाया हवस का शिकार, शादी के बाद भी घर पहुंच करता रहा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:27 AM IST
सार
जीजा ने युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
-पीड़िता को सात साल तक हवस का शिकार बनाता रहा आरोपी
विज्ञापन
विस्तार
एक युवती को उसका जीजा सात साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। युवती का विवाह हो गया, तो उसके घर जाकर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर रहा है। पीड़िता ने महिला थाने में जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के मुताबिक, वर्ष 2010 में उसकी बड़ी बहन का विवाह हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद घर आए जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
इसके बाद से जीजा उसके साथ लगातार छेड़खानी, फोन पर अश्लील बातें कर उसके साथ यौन हिंसा कर रहा था। बहन का घर बर्बाद न हो इसलिए वह चुपचाप यह सब सहती रही। पांच साल पहले युवती का विवाह भी बड़ी बहन की ससुराल के पास ही रहने वाले एक युवक से हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
शादी के बाद घर आने लगा जीजा
शादी के बाद युवती का जीजा उसके घर आने लगा। एक दिन सुबह पति के काम पर जाने के बाद वह अकेली घरेलू कामों को निपटा रही थी। इस दौरान जीजा घर में आ गया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि जीजा उसे ब्लैकमेल कर आए दिन उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। इसके अलावा वह उसे रास्ते में रोक कर भी अश्लील हरकतें करता था।
परेशान होकर उसने अपने परिजनों को सब कुछ बता दिया और पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।