फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister in law murdered brother in law to keep secret hidden Police arrested

कातिल भाभी: देवर को पता चल गए थे शादी से पहले के कई राज, वो नहीं चाहती थी रहे कोई राजदार, फिर रची खौफनाक साजिश

Tue, 14 Jun 2022 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Jun 2022 09:01 PM IST
सार

तगा गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को महिला ने अंजाम दिया था। वह नहीं चाहती थी कि उसके राजों से पर्दा उठे।

विज्ञापन
Sister in law murdered brother in law to keep secret hidden Police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव स्थित दादा कॉलोनी में हुई शराफत (15) की हत्या मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसकी भाभी को गिरफ्तार किया है। देवर शराफत, भाभी के कई राज जानता था, ऐसे में महिला ने चुन्नी से गला घोंटकर उसे मार डाला।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शराफत कुछ दिन पहले अपनी भाभी जातूनी के मायके गया था। जहां शराफत को भाभी की शादी से पहले की कुछ बातों के बारे में जानकारी हो गई। इसके बाद घर आने के बाद शराफत ने उन बातों को भाई के साथ साझा करने की बात कही।

विज्ञापन

महिला ने राज के खुलने के डर से रविवार को शराफत की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कपड़े से ढक दिया। पुलिस बुधवार को महिला को अदालत में पेश कर करेगी। शराफत का भाई ट्रक ड्राइवर है, जो बहार गया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed