Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister in law arrested after 5 years of absconding in murder case of sister in law

हत्यारोपी जेठानी गिरफ्तार: पति और देवर संग मिलकर देवरानी की जान ली... पांच साल से पुलिस को दे रही थी चकमा

Sun, 07 Sep 2025 06:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंडावली इलाके में हुई महिला की हत्या के मामले में हत्यारोपी जेठानी को दिल्ली के गांधी नगर से गिरफ्तार किया। महिला का पति व देवर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Sister in law arrested after 5 years of absconding in murder case of sister in law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरानी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक महिला पांच साल तक पुलिस को चकमा देती रही। अब आखिर अपराध शाखा की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान बदायूं, यूपी निवासी कौशल्या देवी (50) के रूप में हुई है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

वर्ष 2019 में कौशल्या ने अपने पति व देवर के साथ मिलकर देवरानी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में कौशल्या के पति राम अवतार और देवर ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। कौशल्या फरार हो गई थी। इस दौरान यह कई राज्यों में छिपती रही। अब पुलिस ने इसे दिल्ली के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में नीरज (23) नाम की महिला की उसके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में इसे आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया गया, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम से हत्या की बात साफ हुई। पुलिस ने नीरज के परिजनों के बयान पर हत्या, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने नीरज के पति ब्रह्म सिंह, कौशल्या के पति राम अवतार को दबोच लिया। इस बीच कौशल्या फरार हो गई। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम को उसकी तलाश में लगाया गया। जांच के दौरान कौशल्या के मध्य प्रदेश में छिपे होने का पता चला। दिल्ली की अदालत ने 23 मार्च 2023 को कौशल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया।

इस बीच महिला दिल्ली के गांधी नगर इलाके में छिपकर रहने लगी। इंस्पेक्टर उमेश राणा व अन्यों की टीम ने उसकी लोकेशन का पता किया। बाद में कौशल्या को गांधी नगर से दबोच लिया। वह एक सिलाई की फैक्टरी में मजूदरी कर रही थी। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed