फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister-in-law accuses brother-in-law of misdeed her in hotel lift in Delhi Rohini

जीजा निकला जालिम: होटल के लिफ्ट में लूटी अस्मत, पहले से थी गंदी नीयत; कई बार कर चुका था फुसलाने की कोशिश

Sun, 12 Feb 2023 07:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Feb 2023 07:49 PM IST
सार

आरोपी जीजा कई बार रिश्ते की आड़ में गंदी नीयत से उसे फुसलाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Sister-in-law accuses brother-in-law of misdeed her in hotel lift in Delhi Rohini
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहिणी इलाके में एक युवती ने रिश्ते के जीजा पर होटल की लिफ्ट में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर प्रशांत विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और रजिस्टर को अपने कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार इलाके में रहती है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि पांच जनवरी 2023 की शाम साढ़े छह बजे वह अपनी एक सहेली के साथ रोहिणी स्थित एक होटल में आई थी। वह अपनी सहेली से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उसके रिश्ते का जीजा वहां पहुंच गया। आरोपी कई बार रिश्ते की आड़ में गंदी नीयत से उसे फुसलाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में आने के बाद आरोपी उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसकी सहेली के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह फोन पर बातचीत करने में मशगूल हो गई। इसी दौरान उसका जीजा बातचीत करते हुए उसे एक लिफ्ट में ले आया। 

विज्ञापन

लिफ्ट में वह आरोपी के साथ अकेली थी। लिफ्ट बीच में जाकर रुक गई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

उसकी धमकी से वह काफी डरी सहमी थी। वह काफी दिनों तक किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में हिम्मत करके वह आरोपी के खिलाफ प्रशांत विहार थाने में शिकायत की। पीड़िता की काउंसलिंग करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed