फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia surprise check of the school, the principal suspended dirt

सिसोदिया ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, गंदगी पर प्रिंसिपल निलंबित

Wed, 25 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sisodia surprise check of the school, the principal suspended dirt
मनीष सिसोदिया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने जहांगीरपुरी के स्कूल में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया। उपमुख्यमंत्री जहांगीरपुरी स्थित डी ब्लॉक रानी चेनम्मा सर्वोदय कन्या विद्यालय में औचक निरीक्षण के लिए गए थे।

विज्ञापन


स्कूल के हालात देखने के बाद जब उन्होंने प्रिंसिपल से सवाल किए तो उन्होंने उसकी जिम्मेदारी नहीं ली। सिसोदिया ने मंगलवार को पांच सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इन स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप व रेमेडियल कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


इनमें से चार स्कूल तो साफ-सुथरे व व्यवस्थित थे लेकिन चेनम्मा स्कूल में गंदगी और अव्यवस्था नजर आई। यहां चल रही सुधारात्मक कक्षा में डेस्क पर धूल बिछी हुई थी। जब उन्होंने बच्चों से पूछा तो पता चला कि कक्षा में सफाई ही नहीं होती। बच्चे ही स्वयं डेस्क साफ करते हैं। एक अन्य कक्षा में खिड़की के बाहर गंदगी पड़ी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आजादपुर गांव के स्कूलों की उपमुख्यमंत्री ने की प्रशंसा 

Sisodia surprise check of the school, the principal suspended dirt
मनीष सिसोदिया

दीवारों व सीढ़ियों पर पान व गुटखे के दाग थे। गंदगी देखने के बाद जब सिसोदिया ने प्रिंसिपल सविता जैन से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि- ‘पता नहीं क्यों इतने गंदे इलाके में पोस्ट कर दिया। मैं यहां नहीं रहना चाहती।’ 

जिस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बच्चों की देखभाल और साफ-सुथरे माहौल में पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी उठा नहीं सकतीं तो ऐसे में वे उस पद के योग्य नहीं हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने औचक निरीक्षण के दौरान आजादपुर गांव के स्कूलों का भी दौरा किया जहां उन्होंने स्कूल की व्यवस्था देखकर प्रिंसिपल व उनकी टीम की प्रशंसा की। 

वह आजादपुर गांव स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। यह दोनों स्कूल एक ही इमारत में चलते हैं। उपमुख्यमंत्री ने अपने प्रशंसा पत्र में कहा कि यह स्कूल काफी साफ-सुथरे व व्यवस्थित हैं। समर कैंप व रेमेडियल कक्षाएं भी सही चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed