फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia said, Central government is not giving onion to Delhi

सिसोदिया ने कहा, दिल्ली को केंद्र सरकार नहीं दे रही प्याज

Mon, 02 Dec 2019 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Sisodia said, Central government is not giving onion to Delhi
मीडिया से बात करते मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने प्याज की बढ़ी कीमतों पर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। दिल्ली सरकार ने केंद्र पर प्याज की आपूर्ति नहीं करने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि बार-बार पत्र लिखने के बावजूद दिल्ली को प्रतिदिन दस ट्रक (ढाई लाख किलोग्राम) प्याज नहीं मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी मिलने का वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार प्याज मांग रही है, लेकिन केंद्र सरकार दे नहीं रही है। केंद्र सरकार ने दिल्ली को प्याज देना बंद कर दिया है। पांच सितंबर को केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि 56 हजार मीट्रिक टन प्याज का स्टॉक है आप ले सकते हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कहा था कि रोज 10 ट्रक प्याज दिया जाए, ताकि सस्ते दाम पर दिल्ली सरकार प्याज उपलब्ध करा सके और कालाबाजारी करने वालों पर लगाम लगा सके। पत्र में केंद्र सरकार से कहा गया था कि दिल्ली सरकार को 9 दिसंबर तक रोज प्याज के दस ट्रक चाहिए। इसके बावजूद कभी भी दिल्ली सरकार को दस ट्रक प्याज नहीं मिला। दो- चार ट्रक ही प्याज दिल्ली सरकार को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने केंद्र सरकार से पूछा कि प्याज क्यों नहीं दे रही है। प्याज सड़ाने के लिए तैयार है, लेकिन देने को नहीं। केंद्र दस ट्रक प्याज दे, हम पूरे मशीनरी लगाकर प्याज की बिक्री सस्ते दाम पर करेंगे। साजिश के तहत देशभर में संकट खड़ा किया जा रहा है।

24 नवंबर को छोटी गाड़ी में प्याज मिला : इमरान हुसैन
दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अचानक केंद्र सरकार ने प्याज देना दिल्ली को बंद कर दिया। प्याज बेचने के लिए दिल्ली सरकार ने मोबाइल वैन पर फूड एंड सप्लाई विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर रखी है, लेकिन अब सभी बेरोजगार बैठे हुए हैं। रामविलास पासवान बताएं कि प्याज दिल्ली को क्यों नहीं मिल रहा। 24 नवंबर को एक गाड़ी प्याज की आई थी। गाड़ी भी छोटी थी, 13 हजार किलो ही प्याज मिला था। हम लगातार गाड़ी मांग रहे हैं।



प्याज सड़ा रहे हो पर सस्ता नहीं दे सकते : संजय सिंह 
आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार के पास भंडारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण 32 हजार टन प्याज सड़ गया है। दिल्ली सरकार को 60 रुपये प्रति किलो में प्याज बेच रहे हैं। वाह रे भाजपाइयों प्याज सड़ा रहे हो और दिल्ली को सस्ता प्याज नहीं दे सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed