फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia said, BJP insulted the people of Delhi

दिल्ली: सिसोदिया बोले- बिकाऊ बताकर भाजपा ने दिल्ली की जनता का अपमान किया

Sun, 12 Jan 2020 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
Sisodia said, BJP insulted the people of Delhi
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं की आलोचना करते-करते भाजपा दिल्लीवालों का अपमान करने लगी है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं का फायदा ले रहे लाखों लोगों को बिकाऊ तक कह डाला है। इससे दिल्लीवालों का अपमान बताते हुए आप ने भाजपा से माफी मांगने की बात कही है।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने दिल्ली की जनता को बिकाऊ कहकर उनका अपमान किया है। 
विज्ञापन


सिसोदिया की दलील थी कि जनता हमेशा मालिक होती है और सरकारें उनकी नौकर। नौकरों का फर्ज बनता है कि वह अपने मालिक की सेवा करें और उन्हें सुविधाएं प्रदान करें। उनसे वसूली न करें, क्योंकि जनता टैक्स देती है और सरकार का काम होता है कि वह जनता को टैक्स के बदले सहूलियतें दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा नेताओं ने साफ कर दिया है कि वह दिल्ली की जनता को मिलने वाली सभी मुख्य योजनाओं के खिलाफ है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के 5 गुना अधिक सुविधाएं देने के वादे को उनके प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने ही खारिज कर दिया है। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की मंशा से जनता की जेब पर डाका डालना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed