{"_id":"5de461648ebc3e547e047697","slug":"sirsa-black-paint-sign-board-of-aurangzeb-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगजेब रोड के साइन बोर्ड पर सिरसा ने पोती कालिख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगजेब रोड के साइन बोर्ड पर सिरसा ने पोती कालिख
Mon, 02 Dec 2019 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
manjinder singh sirsa
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की सड़कों के नाम पर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। इस बार औरंगजेब रोड के नाम पर आपत्ति जताई गई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को औरंगजेब रोड के साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी। सिख नेताओं के साथ पहुंचे सिरसा ने इस मौके पर कहा कि औरंगजेब का महिमामंडन करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
सिरसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हैरानी की बात है कि जिस औरंगजेब ने गुरु तेग बहादुर साहिब को शहीद किया, देश को लूटा और लोगों पर जुल्म ढहाया, उसका महिमामंडन इस देश में कब तक किया जाएगा। संसद में इस बात पर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
आजादी के बाद न केवल औरंगजेब के नाम पर सड़कों का नामकरण किया गया, बल्कि स्कूल व कॉलेजों के सिलेबस में भी शामिल किया गया। गुरु साहिबान और गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों पर अत्याचार करने वालों को सिख समुदाय कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन