{"_id":"5de445738ebc3e54807c4c90","slug":"siphoned-off-5-52-lakh-after-mobile-hack-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल हैक कर खाते में सेंध, 5.52 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल हैक कर खाते में सेंध, 5.52 लाख रुपये उड़ाए
Mon, 02 Dec 2019 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
यदि आपके मोबाइल पर केवाईसी अपडेट कराने को लेकर कोई कॉल या मैसेज आए तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आपके खाते से रकम निकाल ली जाए। मयूर विहार इलाके में एक बुजुर्ग के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
उन्हें पेटीएम खाते के केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करवाया गया। बाद में उनका मोबाइल हैक कर खाते से 5.52 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राजकुमार सिंह (68) परिवार के साथ पॉकेट-4, मयूर विहार फेज-1 में रहते हैं। राजकुमार के बेटे नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता के पास पेटीएम खाते का केवाईसी कराने के नाम पर एक एसएमएस आया।
विज्ञापन
राजकुमार ने दिए गए नंबर पर कॉल कर संपर्क किया। आरोपी ने बताया कि यदि केवाईसी अपडेट नहीं कराया तो उनका खाता बंद हो जाएगा। राजकुमार आरोपियों के झांसे में आ गए। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद आरोपी ने राजकुमार से उनके खाते की जानकारी लेकर एप के जरिये उनका मोबाइल हैक कर लिया।
बताया गया है कि आरोपी ने पहले पीड़ित के दो बैंक खातों से 10-10 रुपये दो रिचार्ज करवाए। इसके बाद एक खाते से 3.12 लाख रुपये और दूसरे खाते से 2.40 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के दोनों खाते खाली हो गए तो उन्हें ठगी का पता चला।