बस एक ट्वीट के कारण गायक सोनू निगम पर लगा दिया बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर सिंगर सोनू निगम को अपने एक साथी के पक्ष में ट्वीट करने की सजा मिली है। चौंकाने वाली बात ये है कि यह सजा उन्हें किसी सरकार या पुलिस ने नहीं बल्कि एक मीडिया संस्थान ने दी है।
एक टीवी चैनल की मानें तो जीटीवी नेटवर्क ने सोनू निगम को अपने चैनल पर बैन कर दिया है। चैनल ने कहा है कि वह सोनू निगम के साथ न तो किसी तरह का करार करेगें और न ही उनका कोई म्यूजिक खरीदेंगे।
असल में सोनू निगम के साथ ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के पक्ष में एक ट्वीट कर दिया था। नीचे पढ़िए पूरा ट्वीट...
I am far from politics but I feel this truth should come out for the sake of my poet friend Kumar Vishwas. https://t.co/E4QWJrgg6c
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 26, 2015
कुमार विश्वास के 'लटक गया' पर हंगामा
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर राजस्थान के किसान गजेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद जीटीवी ने अपने चैनल में एक वीडियो चलाया था जिसमें कुमार विश्वास को 'लटक गया' कहते हुए दिखाया गया है।
इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनू निगम ने अपने ट्वीट अकांउट पर लिखा कि मैं राजनीति से बहुत दूर हूं लेकिन मैं मानता हूं कि मेरे कवि मित्र कुमार विश्वास के लिए जरूरी है कि पूरा सच सामने आए।
सोनू निगम के इस ट्वीट के बाद जीटीवी ने सोनू निगम को न सिर्फ अपने चैनल पर बैन करने की घोषणा कर दी बल्कि उनके म्यूजिक खरीदने से भी इनकार कर दिया।
टॉप ट्रेंड में आया सोनू निगम का ट्वीट
दिलचस्प बात ये है कि सोनू निगम के बैन की इस घटना की मीडिया में भले ही बात न हो रही हो लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इसे लेकर बहस शुरु हो गई है।
फिलहाल #IStandWithSonuNigam का टैग ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीतकार विशाल डाडलानी ने ट्वीट कर कहा है कि सोनू निगम जैसे प्रतिभाशाली कलाकार को अपनी बात कहने के लिए बैन कर देना बेहद शर्मनाक है।
बड़े नाम के अलावा इस ट्रेंड के अंर्तगत और भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सोनू निगम की बात से अपनी सहमति जता रहे हैं और जीटीवी के बैन करने की कार्रवाई से असहमति देते हुए देखे जा सकते हैं।