{"_id":"16f3d7268fd5458b2593911b5d859d03","slug":"sikhs-opposes-helmet-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखों को है महिलाओं के हेलमेट पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखों को है महिलाओं के हेलमेट पर आपत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jun 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में दुपहिया महिला चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने की मंजूरी मिलने के बाद जारी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर एक बार फिर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना पर मंगवाए गए सुझाव व आपत्ति यही बयां कर रहे हैं। परिवहन विभाग अब अधिसूचना और उस पर मिले सुझावों का अध्ययन कर रहा है, जिसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग को अपने नोटिफिकेशन पर कुल 22 आपत्तियां मिली हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो इसे लेकर लागू नहीं करने को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां सिख समुदाय की ओर से आई हैं।
विज्ञापन
कुछ आपत्तियों में विस्तार से बताया गया है। हालांकि समर्थन वाले फीडबैक भी विभाग को मिले हैं। फीडबैक भेजने वालों में इंडियन फाउंडेशन ऑफ ट्रांसपोर्ट रिसर्च एंड ट्रेनिंग के सीनियर रिसर्चर एसपी सिंह ने भी सिख समुदाय को इससे छूट देने की सिफारिश की है।
हालांकि उन्होंने इसे बेहतरीन कदम बताया है। उन्होंने लिखा है कि सरकार जो काम पंद्रह साल में नहीं कर पाई एलजी ने उसे कुछ समय में कर दिखाया। दिल्ली एनसीआर के लिए यह बेहद जरूरी हैं। लेकिन उन्होंने सिख समुदाय को इससे छूट मिलने की सिफारिश की है।