फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Signature Bridge: SUV collides with ralling, youth dies due to falling below 25 feet

सिग्नेचर ब्रिज: रैलिंग से टकराई एसयूवी, 25 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

Fri, 26 Apr 2019 05:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Apr 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
Signature Bridge: SUV collides with ralling, youth dies due to falling below 25 feet

सिग्नेचर ब्रिज पर गुरुवार तड़के एक एसयूवी खजूरी से कश्मीरी गेट जाने वाली साइड पर ब्रिज के वाई-प्वाइंट से टकरा गई। बेकाबू गाड़ी ब्रिज की रैलिंग से घिसटती चली गई और इस दौरान दरवाजा खुलने से गाड़ी चला रहा युवक फ्लाईओवर से 25 फीट नीचे जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार अन्य तीन घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी और एक गंभीर है। चारों दोस्त मुरथल (सोनीपत) खाना खाने जा रहे थे।

विज्ञापन


तिमारपुर थाना पुलिस के अनुसार आशीष उर्फ मोंटी शर्मा (23) परिवार के साथ बी-324, अशोक नगर, मंडोली रोड पर रहता था। तड़के करीब 4 बजे वह पड़ोस में रहने वाले दोस्त विशाल (17), यश (20) और ऋषभ (17) के साथ एक्सयूवी-500 गाड़ी में मुरथल जाने के लिए रवाना हुआ। गाड़ी विशाल की थी, जिसे आशीष चलाने लगा। सिग्नेचर ब्रिज पर खत्म होने के बाद वाई-प्वाइंट पर आशीष गाड़ी से संतुलन खो बैठा। गाड़ी रैलिंग से टकराई और इसके बाद साइन बोर्ड तोड़ते हुए घिसटती चली गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद करीब 200 मीटर दूर जाकर रुकी गाड़ी
हादसे के बाद गाड़ी करीब 200 मीटर दूर जाकर गाड़ी रुकी। एक ट्रक चालक ने सुबह 4.23 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आशीष को सुश्रुत ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आशीष के पिता सत्यनारायण शर्मा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रहे हैं। विशाल को गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक सामने आने से 120 की रफ्तार से दौड़ रही गाड़ी संभाल नहीं पाया था आशीष

सिग्नेचर ब्रिज पर बृहस्पतिवार तड़के हादसे के पीछे गाड़ी की तेज रफ्तार बड़ी वजह सामने आई है। आशीष करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहा था। हादसे के बाद पुलिस को फोन करने वाले ट्रांसपोर्टर ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर सिग्नेचर ब्रिज से गुजर रहा था, इसी दौरान सफेद रंग की गाड़ी ने उनकी गाड़ी की तेजी से ओवरटेक किया। सिग्नेचर ब्रिज पार कर आगे वाई प्वाइंट के पास पहुंचते ही ओवरटेक करने वाली गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। चालक पुल से नीचे गिरा हुआ था और अन्य युवक कार में ही घायल थे।

ट्रांसपोर्टर अखिलेश पांडेय ने बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रही होगी। करीब 4.23 बजे पुलिस को फोन कर हादसे की सूचना दी।   घायल युवक के परिजन ने बताया कि विशाल के पिता राम नरेश अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से बाहर गए हुए थे। घर में उनकी एसयूवी खड़ी थी। ऐसे  में विशाल ने आशीष, ऋषभ और यश से मुरथल चलने की बात की थी। चारों ने तड़के चार बजे जाने का प्रोग्राम बनाया। तय समय के अनुसार विशाल ने चार बजे अपनी गाड़ी निकाली और मुरथल के लिए निकल गए। चूंकि विशाल नाबालिग था, इसलिए आशीष ने गाड़ी की कमान संभाल ली। यश ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज पार करते ही वाई-प्वाइंट के पास अचानक एक ट्रक आ गया। आशीष ने जैसे ही गाड़ी को दूसरी ओर काटा वह नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

घर में छाया मातम, परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल

आशीष की मौत के बाद से उसके घर में मातम छाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि वह बिना बताए ही घर से निकला था। इस दौरान परिवार के सारे सदस्य सो रहे थे। तड़के ही उसकी मौत की सूचना मिली। घटना के बाद से आशीष की मां रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी। आशीष के पिता सत्यनारायण शर्मा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रहे हैं। उनके बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद संदीप दीक्षित समेत कई कांग्रेसी नेता उनके घर सांत्वना देने पहुंचे।

परिवार के करीबी श्रवण पांचाल ने बताया कि आशीष परिवार के साथ बी-324, अशोक नगर में रहता था। पिता सत्यनारायण का प्रॉपर्टी का कारोबार है, वहीं नितेश कार कंपनी में नौकरी करता है। आशीष सुभारती यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा था। हादसे में घायल विशाल परिवार के साथ बी-330 अशोक नगर में रहता है। उसके पिता राम नरेश की इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान है। यश व ऋषभ भी आशीष के घर के पास ही रहते हैं। विशाल व यश स्कूल के छात्र हैं, वहीं आशीष व ऋषभ ग्रेजुएशन कर रहे थे। हादसे में विशाल को गंभीर चोट लगी है, वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

सिग्नेचर ब्रिज पर अब तक हुए हादसे
19 अप्रैल 2019 : सिग्नेचर ब्रिज पर तार टूटकर बाइक सवार युवक की छाती पर लगा, युवक उछलकर बाइक से गिरा, मौके पर मौत।
09 मार्च   2019 : वजीराबाद से सिग्नेचर ब्रिज की ओर जा रहे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हादसे में एक युवक की मौत।
05 जनवरी 2019 : सिग्नेचर ब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने  साइकिल सवार युवक को कुचला युवक की मौके पर हुई मौत।
24 नवंबर 2019 : सिग्नेचर ब्रिज पर वाई-प्वाइंट के पास मोड़ पर बाइक स्लिप होने से दो युवक बुरी तरह घायल, एक की इलाज के दौरान मौत
23 नवंबर 2018 : सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद स्पोर्ट्स बाइक पर सवार मेडिकल के दो छात्र फ्लाईओवर से 30 फुट नीचे गिरे, दोनों की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed