फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Signal failure stopped trains at several vehicles affected were

सिग्नल फेल होने रूकी ट्रेनों की रफ्तार, कई गाड़ियां रही प्रभावित

Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Signal failure stopped trains at several vehicles affected were

पलवल रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। यहां से चलने वाली शटल गाड़ियां भी विलंब से चलीं।

विज्ञापन

अन्य गाड़ियों को रोककर चलाया गया, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यही नहीं सिग्नल फेल ने गतिमान की रफ्तार को धीमा कर दिया। ये गाड़ी करीब 15 मिनट की देरी से पलवल से पास हुई। सिग्नल फेल होने के चलते छह गाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे पलवल रेलवे स्टेशन के सिग्नल फेल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारी पैनल पर पहुंच गए।

सुबह पीक ऑवर होने के कारण ट्रेनों की लाइन लग गई और पहिये थम गए। इसके चलते पलवल से चलने वाली 64055 गाजियाबाद शटल, 64491 पलवल-नई दिल्ली महिला स्पेशल और 14211 आगरा इंटरसिटी समेत कई गाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पहली हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस भी बैलगाड़ी की तरह चलती नजर आई। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली बांद्रा-निजामुद्दीन गरीब रथ, मुंबई-अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल और कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोककर चलाया गया। घंटों मशक्कत के बाद फेल हुए सिग्नल को ठीक किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed